30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर, May 06, 2026

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

UP Crime News: शाहजहांपुर में शादी से एक दिन पहले प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

shahjahanpur suicide case, UP Crime News

प्रेमी युगल सुसाइड | फोटो सोर्स- patrika.com

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक छोटे से गांव में खुशियों की जगह मातम छा गया। यहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटके हुए मिले। दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

बारात से पहले उठी अर्थी

गांव कुबेरपुर में गुरुवार को बारात आनी थी। घर में मेहमान पहुंच चुके थे और शादी की तैयारियां लगभग पूरी थीं। लेकिन बुधवार सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सब कुछ बदल दिया। दुल्हन नन्हीं और उसका प्रेमी सोमेंद्र गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर लटके हुए मिले। सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध

गांव के ही रहने वाले 19 वर्षीय सोमेंद्र और नन्ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के घर आमने-सामने होने की वजह से मुलाकातें आसान थी और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाया और अलग रहने को कहा गया।

रात में घर से निकले, सुबह मिली मौत की खबर

मंगलवार रात दोनों अपने-अपने घर से चुपचाप निकल गए। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब सुबह तक दोनों घर नहीं लौटे, तो तलाश शुरू की गई। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर मिल गई। बताया जा रहा है कि नन्ही रात करीब 3 बजे घर से निकली थी। उसी दौरान सोमेंद्र भी बाहर गया और दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

समाज की दीवार बनी सबसे बड़ी रुकावट

दोनों एक ही बिरादरी और एक ही गांव के थे। समाज की वजह से परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। नन्ही के पिता ने उसकी शादी बदायूं में तय कर दी थी। दूल्हा बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। घर में हल्दी की रस्म की तैयारी चल रही थी, लेकिन नन्ही इस शादी से खुश नहीं थी।

परिवार और पुलिस क्या कह रही है

सोमेंद्र के पिता का कहना है कि वह कुछ महीने पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था और खेती में हाथ बंटा रहा था। वहीं, नन्ही की पढ़ाई आठवीं तक हुई थी और उसकी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें