# रायपुर

सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलने से झूम उठे कई युवा, जब पहुंचे विभाग तो अफसर ने कहा- फर्जीवाड़ा हुआ

Chhattisgarh Fake job latter: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का अनोखा मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर फर्जीवाड़ा किया है..

2 min read
सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र बांट दिया ( File Photo - Patrika )

Chhattisgarh fake govt job: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा एक बार फिर ठगी के शिकार हुए हैं। यह गिरोह महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी मिशन वात्सल्य योजना के नाम पर बेरोजगार युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर उनसे ठगी की कोशिश कर रहा है। मामला सामने आने के बाद विभाग में हडक़ंप मचा है और अब लोगों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Chhattisgarh Fake job latter: विभाग ने कहा भर्ती निकली ही नहीं

विभाग ने साफ किया है कि उन्होंने किसी भी पद के लिए भर्ती नहीं निकाली है। इसलिए नियुक्ति पत्र फर्जी है। विभाग ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अन्य प्रदेशों में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं।

Chhattisgarh News: नियुक्ति पत्र लेकर विभाग पहुंचे तब पता चला

हाल के दिनों में कुछ अभ्यर्थी मिशन वात्सल्य योजना के तहत सहायक लेखा अधिकारी पद पर नियुक्ति का (Chhattisgarh Fake job latter) दावा करते हुए नियुक्ति पत्र लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पहुंचे। नियुक्ति पत्र हाथ में होने के कारण उन्हें भरोसा था कि उनकी नौकरी लग चुकी है, लेकिन कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पता चला कि विभाग ने इस पद के लिए कोई विज्ञापन जारी ही नहीं किया था। घटना सामने आने के बाद विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू की। हालांकि विभाग में यह पद रिक्त हैं, लेकिन आधिकारिक भर्ती नहीं निकाली है।

पीडि़त नहीं बता पाए साजिशकर्ता कौन

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने और उससे जुड़ी जानकारी मांगी गई, लेकिन वे यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उन्हें यह पत्र किस माध्यम से मिला। प्रारंभिक जांच में फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने आम नागरिकों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की है कि वे महिला एवं बाल विकास से संबंधिक किसी भी अनाधिकृत भर्ती सूचना, एजेंट या संदिग्ध नियुक्ति पत्र के झांसे में न आएं। यदि किसी को इस तरह का प्रस्ताव मिले तो तत्काल नजदीकी थाने या महिला एवं बाल विकास विभाग को इसकी जानकारी दें।