# प्रयागराज

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

Allahabad high court news: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने हाई कोर्ट में गाज़ीपुर एसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है।

2 min read
Abbas ansari, Pc: Patrika

Contempt petition against Ghazipur SP in High court: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने इलाहबाद हाईकोर्ट में एक अवमानना याचिका दाखिल की है। बताया जा रहा है कि यह अवमानना याचिका गाजीपुर जिले के एसपी के खिलाफ दायर की गई है। बताया जा रहा है कि विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। इसी से जुड़ा यह पूरा मामला है।

जुलाई 2025 में कोर्ट ने दिया था निर्देश

दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने मोहम्मदाबाद थाने में विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसी को लेकर अब्बास ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने जुलाई 2025 में गाजीपुर के एसपी के सामने अर्जी लगाने की बात कही थी। हाईकोर्ट ने मामले में गाजीपुर एसपी को निर्देश दिया था कि इस मामले में एक महीने के भीतर वह आदेश पारित करें।

जस्टिस अवनीश सक्सेना और जस्टिस सिद्धार्थ की बेंच ने इस आदेश को पारित करने के बाद अब्बास की याचिका को निरस्त कर दिया था। अब्बास ने अब आरोप लगाया है कि उन्होंने गाजीपुर एसपी को कई बार अर्जी दी, लेकिन गाजीपुर एसपी ने इस पर किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया और ना ही आदेश पारित किया। उसके बाद अब्बास इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे और गाजीपुर एसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है।

एसपी पर रूचि नहीं लेने का आरोप

विधायक अब्बास अंसारी ने उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोले जाने और हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद एसपी द्वारा इस पर आदेश पारित न किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने हाईकोर्ट से कहा है कि अदालत के निर्देश के बाद भी एसपी इस मामले में रुचि नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। इस मामले में अब्बास ने गाजीपुर एसपी को पक्षकार बनाया है।

अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में दलील दी है कि वह एक विधायक हैं, इसके साथ ही जनप्रतिनिधि भी है और जिस प्रकार से गाजीपुर पुलिस और एसपी उनके साथ व्यवहार कर रहे हैं वह शोभनीय नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जो हिस्ट्रीशीट उनके खिलाफ खोली है, उसे जल्द से जल्द बंद किया जाना चाहिए। अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट से पूरे मामले में दखल देने और गाज़ीपुर एसपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?