# समाचार

TNLA Election : विधानसभा सीटें 234 = 23 अप्रेल मतदान, 4 मई को नतीजे

सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान, पुदुचेरी में 9 अप्रेल को वोटिंग ECI ने कर ली तमिलनाडु में बहुकोणीय चुनावी रण की तैयारी भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान की तारीख घोषित कर दी। राज्य में एकल चरण में 23 अप्रेल को चुनाव होंगे। चार […]

2 min read
TNLA election

सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान, पुदुचेरी में 9 अप्रेल को वोटिंग

ECI ने कर ली तमिलनाडु में बहुकोणीय चुनावी रण की तैयारी

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान की तारीख घोषित कर दी। राज्य में एकल चरण में 23 अप्रेल को चुनाव होंगे। चार मई को परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि सोलहवीं विधानसभा दस मई को समाप्त हो जाएगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तमिलनाडु की सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए छह मई से पहले चुनाव कराने तय थे। इस कड़ी में चुनाव अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी और नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। 23 अप्रेल को वोट पड़ेंगे और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। कुल 234 सीटों में 188 सामान्य वर्ग, 2 एसटी और 44 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

100 वेबकास्टिंग होगी पोलिंग बूथ की

मुख्य आयुक्त ने कहा कि 85 से अधिक उम्रदराज व दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोटिंग की सुविधा रहेगी। एसआइआर के वक्त चुनाव अधिकारियों ने तेनी जिले के वर्षनाड पर्वत में बसे पांच मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए तीन घंटे की यात्रा की और उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा। तमिलनाडु में कुल पोलिंग बूथ 75032 हैं और मतदाताओं की संख्या 5.67 करोड़ हैं। 265 केंद्र माडल मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। 258 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिन्हें पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीं, 47 मतदान केंद्र विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें वे संभालेंगे। मतदान केंद्रों में समस्त सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और पूरी प्रक्रिया की सौ फीसदी वेबकास्टिंग होगी। हर दो घंटे में मतदान के प्रतिशत का अपडेट दिया जाएगा।

महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में

तमिलनाडु के चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक होगी। तमिलनाडु में कुल 5 करोड़ 67 लाख 7 हजार 380 मतदाता हैं।

पुरुष मतदाता : 2,77,38,925
महिला मतदाता : 2,89,60,838
अन्य मतदाता : 7,617
दिव्यांग मतदाता : 4,63,39
85 आयु से अधिक उम्र वाले : 3,99,668
शतायु वाले मतदाता : 2,530
सर्विस इलेक्टर्स : 67,056
18-19 आयु : 12,51,742

एनडीए, एसपीए और विजय की टीवीके

अभी तक के चुनावी समीकरण को देखा जाए तो तमिलनाडु का चुनावी मुकाबला बहुकोणीय दिखाई पड़ता है। एनडीए की अन्नाद्रमुक तो धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन यानी एसपीए की अगुवाई डीएमके कर रहा है। अभिनेता विजय की टीवीके और फिल्मकार सीमॉन की एनटीके के मैदान में होने से चुनावी रण रोमांचक होगा।

चुनाव समय सारिणी:
चुनाव अधिसूचना जारी : 30 मार्च, सोमवार
नामांकन भरने की आखिरी तारीख : 6 अप्रेल, सोमवार
नामांकन की छंटनी : 7 अप्रेल, मंगलवार
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख : 9 अप्रेल गुरुवार
मतदान की तारीख : 23 अप्रेल
मतगणना की तारीख : 4 मई-

मौजूदा तमिलनाडु विधानसभा में पार्टियों की िस्थति

पिछले चुनाव में डीएमके ने बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी। पार्टी को 133 सीटें मिलीं थी। उस वक्त द्रमुक के अलावा कांग्रेस को 18, वीसीके 4, सीपीएम व सीपीआइ को दो-दो सीटें मिली थीं। इसी तरह अन्नाद्रमुक को 66, भाजपा और पीएमके को क्रमश: 4 व पांच सीटों से संतोष करना पड़ा था। फिर इन सालों में विधायकों के पाला बदलने से इस्तीफा देने व अन्य कारणों से मौजूदा सदन में सात सीटें रिक्त हैं। पार्टी वार संख्या इस प्रकार हैं।
द्रमुक : 132, अन्नाद्रमुक : 60, कांग्रेस : 17, पीएमके : 5, भाजपा : 4, वीसीके : 4, सीपीआइ : 2, सीपीएम : 2, स्पीकर : 1, रिक्त सीटें : 7