# नई दिल्ली

बड़ी खबर: दिल्ली में आग लगने से 21 लोगों की मौत, 25 लोग भेजे गए अस्पताल, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच और राहत कार्य में जुटी हैं।

2 min read
IANS

Malviya Nagar Fire Accident 21 Dead: दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बुधवार को यहां स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिससे वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लगभग 25 लोगों के झुलसे होने की खबर सामने आ रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:45 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि अब तक कुल 37 लोगों को बिल्डिंग से रेस्क्यू किया जा चुका है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को लगाया गया और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्टोरेंट के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में झुलसे और धुएं के कारण दम घुटने से घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर में रिसाव को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीमें बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि रेस्टोरेंट के पास उचित फायर एनओसी (Fire NOC) और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे मालवीय नगर इलाके में सन्नाटा और शोक का माहौल है।

Also Read
View All
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में ‘आप’ कनेक्शन: AAP नेता आशुतोष रांका बने CJP के प्रवक्ता, 6 जून के दिल्ली प्रदर्शन से पहले बड़ा खुलासा

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से थमा तपिश का दौर, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

पैसों से बड़ी इंसानियत: दिल्ली आग हादसे में 2 लाख के गद्दे कुर्बान कर फरिश्ता बने बाप-बेटे, बोले- चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, हम सब हिंदुस्तानी हैं

तृणमूल कांग्रेस में 28 साल की सबसे बड़ी बगावत: दिल्ली में हुई एक मुलाकात ने पलटी बंगाल की सियासत, 60 विधायकों के साथ टूटी TMC

Malviya nagar fire: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा