# नई दिल्ली

‘देश को जरूरत है पढ़े-लिखे PM की’ अरविंद केजरीवाल ने फिर प्रधानमंत्री मोदी को बनाया निशाना

CUET 2026 delay: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को एक पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है। उन्होंने CUET-UG 2026 में हुई कथित देरी को लेकर तंज कसा।

2 min read
photo x

NTA CUET 30 May Delay: देशभर के कईं सेंटरों पर होने वाली CUET-UG 2026 परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण देरी होने की खबर सामने आ रही है। इसी बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा की देश को एक पढ़े- लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है। उन्होंने यह बात आप नेता आतिशी के एक पोस्ट का जवाब देते हुए कही। आतिशी के पोस्ट में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों को हुई दिक्कतों के बारे में बताया गया था।

आतिशी ने सर्वर गड़बड़ी पोस्ट को किया रीपोस्ट

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया यूजर का मैसेज रीपोस्ट किया था। जिसमें बताया गया कि वाराणसी के लोहता में स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र सर्वर गड़बड़ी होने के कारण समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आतिशी ने लिखा कि वाराणसी के CUET परीक्षा केंद्र की तस्वीरें। छात्रों को बताया जा रहा है कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होकर 10 बजे खत्म होनी थी, लेकिन केंद्र पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से सुबह 10:50 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई थी।

परीक्षा में रुकावटें को लेकर दी टिप्पणियां

आप नेताओं की ये टिप्पणियां तब कर रहे हैैं जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस बात की पुष्टि की कि 30 मई को कुछ केंद्रों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा में रुकावटें आईं। इसकी वजह एजेंसी के सर्विस प्रोवाइडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की तकनीकी गड़बड़ी थी।

देरी की वजह क्या बताई गई

एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में एनटीए ने कहा कि इस देरी का असर मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों पर पड़ा जिनकी परीक्षा उस समय होनी थी। एजेंसी ने यह भी साफ किया कि यह दिक्कत वेंडर की तरफ से पैदा हुई थी। एजेंसी ने बताया कि टीसीएस ने बताया है कि उनकी तरफ से आई एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण को कुछ सेंटर्स पर CUET (UG) 2026 की शुरुआत में देरी हुई। यह समस्या अब सुलझा ली गई है। परीक्षा के लिए अलग से समय दिया जाएगा ताकि किसी भी उम्मीदवार को कोई नुकसान न हो।

भविष्य में फिर ऐसा नहीं होगा- NTA

एनटीए ने दोपहर की पाली का शेड्यूल बदला और उम्मीदवारों को दोपहर 2:30 बजे से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। परीक्षा अपने मूल निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे शुरू हुई। एजेंसी ने यह भी बताया कि सुबह के सत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पूरा समय दिया जा रहा था। उन्हें अपने पेपर पूरे करने के बाद ही बाहर जाने की अनुमति दी गई। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में कभी इस तरह के हालात पैदा ना हो इसके लिए बाधाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read
View All
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, चिलचिलाती गर्मी से मिली बड़ी राहत

NEET Paper Leak: 2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET की परिक्षाएं, NTA ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

हिंदू रक्षा दल का सदस्य था सूर्या, असद ने घात लगाकर 7 बार घोंपा चाकू, गाजियाबाद में छात्र की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

Dhanendra Kumar AC blast: 80वां जन्मदिन मनाने लंदन से आया था बेटा, AC ब्लास्ट के समय बाथरूम में थे धनेंद्र कुमार, खुशियां मातम में बदलीं

महिला शूटर-ट्रेनर विवाद में सनसनीखेज दावे, ट्रेनर बोला- मुझे बंधक बनाकर किया अप्राकृतिक यौन कृत्य; शूटर ने लगाया रेप का आरोप