# राष्ट्रीय

‘TMC चुनाव जीत जाती तो बंगालियों को बंगाली नहीं रहने देते…’, BJP विधायक ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

BJP MLA Ratna Debnath: आरजी कर रेप और मर्डर पीड़िता की मां और BJP नेता रत्ना देबनाथ ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- मेरी बेटी ने कुछ गलत नहीं किया…

2 min read
ममता बनर्जी ने अपराधियों को बचाने की कोशिश की: आरजी कर रेप और मर्डर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ (सोर्स: आईएएनएस)

RG Kar Victim Mother Ratna Debnath: आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस की पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी फिर से चुनाव जीत जाती, तो बंगालियों को बंगाली नहीं रहने देते।

उन्होंने सोनारपुर के लोगों का धन्यवाद करते हुए अभिषेक बनर्जी पर तंज कसा और कहा कि उन्हें उनके कर्मों का फल मिल रहा है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, हर किसी को उनके कर्मों का फल मिलेगा।

रत्ना देबनाथ ने आगे कहा कि उनकी बेटी के कई सपने थे, लेकिन वे पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वह इसे आगे भी जारी रखेंगी। उनका आरोप है कि उस समय राज्य की मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री रहीं ममता बनर्जी ने मामले में अपराधियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले से जुड़े कई भ्रष्टाचार और सच्चाइयां अभी सामने आनी बाकी हैं, जिन्हें वह न्याय की प्रक्रिया के जरिए उजागर करना चाहती हैं।

मेरी बेटी की आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी, उसके कई सपने थे: रत्ना देबनाथ

रत्ना देबनाथ ने आगे कहा कि उनकी बेटी ने कोई गलती नहीं की थी और उनका परिवार भी निर्दोष है। उसकी आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी, उसके कई सपने थे। अब वह सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं, बल्कि हर लड़की की सुरक्षा और न्याय के लिए यह लड़ाई लड़ रही हैं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी पीड़ा न सहनी पड़े।

पिछले सप्ताह बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि वह नबन्ना की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिलीं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ईमानदारी और धैर्य के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है।

रत्ना देबनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को खोने के बाद खुद को कमजोर माना। उनकी बेटी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर थीं और अगस्त 2024 में उनके साथ अस्पताल परिसर में दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी भी उसी स्थिति में आ गई हैं। देबनाथ ने लिखा कि बेटी को खोने के बाद उन्होंने मानवता के लिए काम करने का फैसला किया है और न्याय की लड़ाई जारी रखी है।