2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई, Jun 02, 2026

बीजेपी छोड़ने की चर्चाओं के बीच दिल्ली में पार्टी कार्यालय पहुंचे अन्नामलाई, जानें क्या हुई बातचीत

Annamalai To Exit BJP Rumours: तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष से मुलाकात की है।

tamil nadu politics

अन्नामलाई ने दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में बीएल संतोष से की मुलाकात (Photo-IANS)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष से मुलाकात की है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है, उसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि अन्नामलाई की पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात कर सकते हैं।  

BJP छोड़ने की लगाई जा रही अटकलें

बता दें कि तमिलनाडु में अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने की अटकलें इन दिनों तेज हैं। क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिए थे। इसके बाद भी कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। बाद में अन्नामलाई ने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने का उनका व्यक्तिगत फैसला था। 

दो दिन में बैठकर बात करेंगे- अन्नामलाई

पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सोमवार को अन्नामलाई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि कृपया इंतजार कीजिए। दो दिन में बैठकर बात करेंगे।

चुनावी नतीजों के बाद बढ़ीं चर्चाएं

विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पार्टी 234 में से केवल एक सीट जीत सकी। इसके बाद अन्नामलाई के भविष्य और तमिलनाडु भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में BJP के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से दावा किया गया है कि अन्नामलाई को लगता है कि भाजपा में उनके लिए अब न तो पर्याप्त अवसर हैं और न ही कोई स्पष्ट राजनीतिक भविष्य।

धीरे-धीरे हाशिए पर पहुंचे अन्नामलाई

पिछले साल अन्नामलाई ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुनाव नहीं लड़ा। उनके स्थान पर नैनार नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद से अन्नामलाई काफी हद तक राजनीतिक सुर्खियों से दूर दिखाई दिए।

फरवरी में उन्होंने छह विधानसभा सीटों के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी छोड़ दी थी। उन्होंने इसके पीछे अपने पिता की खराब सेहत का हवाला दिया था। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना था कि वह इस बात से नाराज थे कि उन्हें राज्य की 234 सीटों में से केवल छह सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी।

IPS की नौकरी छोड़ BJP में हुए थे शामिल

के. अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। करीब नौ साल तक सेवा देने के बाद उन्होंने 2020 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

अन्नामलाई ने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा। हालांकि वह चुनाव हार गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें