# राष्ट्रीय

मानसून ने केरल में दी दस्तक: 4, 5, 6 और 7 जून को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ तेज़ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 4, 5, 6 और 7 जून को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
मानसून ने केरल में दी दस्तक: 4, 5, 6 और 7 जून को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Photo - IANS)

मानसून (Monsoon) ने देश में दस्तक दे दी है। कुछ दिन की देरी के बाद आज केरल में मानसून ने एंट्री ले ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल देश में सबसे पहले केरल में ही मानसून सबसे पहले आता है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 4, 5, 6 और 7 जून को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि 4, 5, 6 और 7 जून को केरल में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार कई इलाकों में आंधी चलने, बिजली गरजने की भी संभावना है।

तमिलनाडु में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?

तमिलनाडु में भी जल्द ही मानसून की एंट्री होगी। हालांकि केरल में दस्तक देने के बाद अब तमिलनाडु में भी मौसम बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि 4, 5, 6 और 7 जून को तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का पूर्वानुमान है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4, 5, 6 और 7 जून को कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल और रायलसीमा में भारी बारिश होगी। केरल में मानसून की दस्तक का असर इन दक्षिणी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की रफ्तार तेज़ हो गई है। ऐसे में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में भी 4, 5, 6 और 7 जून को मौसम विभाग के अनुसार कई जगह तेज़ बारिश और कई जगह हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में गर्मी से आराम मिलेगा।