# राष्ट्रीय

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब पूरे देश में होंगे विरोध प्रदर्शन

Abhijeet Dipke Cockroach Janata Party Founder: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस देश की माताएं अक्सर तब डर जाती हैं जब उनके बच्चे सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

2 min read
Cockroach Janata Party Protest

Cockroach Janata Party Protest: NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जेनरेशन जेड के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शनिवार शाम 5 बजे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे दे। इसके साथ ही उन्होंने अपने आगे की योजना के बारे में बताया।

धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से सरकार को डेडलाइन दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन होंगे। दीपके ने चेतावनी दी कि पूरे सप्ताह कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और अगले शनिवार को जंतर-मंतर पर एक और बड़े प्रदर्शन की योजना की घोषणा की।

सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो मां डर जाती हैं': अभिजीत

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की माताएं अक्सर तब डर जाती हैं जब उनके बच्चे सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां को बहुत डर था कि जब मैं विरोध प्रदर्शनों के लिए देश लौट रहा था तो यह सरकार मुझे जेल में डाल देगी। इस देश में हर मां को यही डर सताता है जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है।

केजरीवाल ने किया विरोध प्रदर्शन का समर्थन, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी के नेतृत्व वाले आंदोलन का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि तिलचट्टा आंदोलन देश भर के युवाओं के गहरे गुस्से और हताशा को दर्शाता है। उन्होंने तर्क दिया कि प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रविरोधी करार देने के बजाय, सरकार को उनकी चिंताओं और मांगों पर ध्यान देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन द्वारा उठाई गई मांगों का समर्थन करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल हटाने का आह्वान किया।

Also Read
View All
‘हमारी मेहरबानी से चल रही है विजय की सरकार…’, एमके स्टालिन के बयान से गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

AIADMK को लगा सबसे बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, विधायक सहित 300 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ी पार्टी, विजय की TVK में हुए शामिल

बिना नाम लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बरसे नितिन नबीन; आंदोलनों और फंडिंग के स्रोतों पर उठाए सवाल

अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’