दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर आग की घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गैर इरादतन हत्या से जुड़ी धारा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।
Delhi Fire Accident: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस अग्निकांड में कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के बाद कुछ लोग जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिलों से कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। संयुक्त अभियान के जरिए 40 से अधिक लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। होटल में हुए अग्निकांड को लेकर कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए है। अगर लापरवाही नहीं होती हो तो आज 21 लोगों की जान बच जाती है।
बताया जा रहा है होटल का मेन दरवाजा लॉक था। आग लगने के बाद दिल्ली फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो होटल का मेन गेट बंद पाया है। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। फायर विभाग की टीम ने कटर से मेन गेट का चैनल काटा फिर आग बुझाई। इस दौरान लोगों को रेस्क्यू करने में भी देरी हो गई।
अग्निकांड में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि दिल्ली सरकार से होटल ने सिर्फ 6 कमरों के संचालन की अनुमति ली थी, लेकिन 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। इतना ही नहीं कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मालवीय नगर में आग लगने की घटना के दौरान बचाव और राहत कार्यों में लगे दिल्ली पुलिस के दस जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दस जवानों में से पांच हेड कांस्टेबल हैं और पांच कांस्टेबल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये जवान जलती हुई इमारत के परिसर में सबसे पहले घुसे थे। फिलहाल उनका इलाज AIIMS ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।