# विविध भारत

Big Incident: खेत में पानी डालने गया था चाचा, कुएं में झांका तो मिली 19 वर्षीय भतीजी, हालत देख रह गया सन्न

Big Incident: छोटे भाई से मोबाइल मांग रही थी युवती, भाई से बहस होने लगी तो मां ने लगाई थी फटकार, गुस्से में निकल गई थी घर से

2 min read
Girl body in hospital (Demo pic)

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक परिवार को झकझोर दिया। घर से 2 दिन से गायब एक 19 वर्षीय युवती की लाश (Big incident) खेत में स्थित कुएं में उस समय मिली, जब उसका चाचा पानी पटाने गया था। भतीजी की लाश देखकर वह सन्न रह गया। इसके बाद परिजनों व गांव वालों की मदद से पुलिस की मौजूदगी में उसका शव बाहर निकाला गया। दरअसल 2 दिन पूर्व 19 वर्षीय एक युवती अपने छोटे भाई से मोबाइल मांग रही थी। यह देख मां ने डांट लगा दी तो वह घर से निकल गई थी। 2 दिन तक परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इधर युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली थी।

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के डबरीपारा निवासी 19 वर्षीय मनीषा मानिकपुरी पिता नंदलाल मानिकपुरी 20 मई को घर में ही थी। वह अपने छोटे भाई से मोबाइल मांग रही थी। जब भाई ने मोबाइल देने से मना किया तो वह उससे विवाद करने लगी।

यह देख उसकी मां ने उसे डांट लगाते हुए कहा कि मोबाइल (Girl commits suicide for mibile) के लिए तुम दोनों क्यों लड़ रहे हो। मां की यह बात युवती को नागवार गुजरी। वह इतना गुस्सा हो गई कि बिना बताए घर से बाहर निकल गई। मां समेत घरवालों ने यह सोचा कि आस-पास ही कहीं गई होगी, लौट आएगी। लेकिन वह शाम से लेकर रात तक घर नहीं लौटी।

काफी खोजा, लेकिन नहीं मिली

रातभर युवती (Young girl missing from house) के घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी खोजबीन शुरु की। गांव से लेकर रिश्तेदारों तक उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इससे मां भी अपने आप को कोसने लगी कि उसने आखिर बेटी को क्यों फटकार लगाई।

Big Incident: कुएं में मिली लाश

परिजन मनीषा की खोजबीन में लगे ही थे। इसी बीच 22 मई की सुबह युवती का चाचा खेत में पानी डालने गया था। उसने जब कुएं में झांक कर देखा तो पानी में एक युवती का शव (Girl body into the well) तैर रहा था। कपड़े देखकर उसे लग गया था कि यह उसकी भतीजी का शव है।

इसकी सूचना उसने तत्काल परिवार वालों को देने के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। बेटी की मौत (Daughter commits suicide) से माता-पिता व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास