# मिर्जापुर

मिर्जापुर में 75 लाख की शराब संग 3 तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, बिहार में होनी थी डिलीवरी

Mirzapur news: अहरौरहा थाने और एसओजी की टीम में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है..

2 min read
Pc-patrika

मिर्जापुर: अहरौरहा थाने और एसओजी की टीम में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी तस्कर तीन लग्जरी चार पहिया वाहनों में शराब लाकर बिहार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए की शराब बरामद की है।

बिहार में होनी थी डिलीवरी

जानकारी के मुताबिक, अहरौरा थाने की टीम और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम हिनौता स्थित लखनिया दरी मार्ग के पास से चेकिंग अभियान चलाकर तीन चार पहिया वाहनों से तीन अभियुक्ततों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों वाहनों में शराब लदी हुई थी, जिनकी डिलीवरी बिहार में करनी थी।

बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस दौरान पटना के रहने वाले सूरज कुमार, सारण के रहने वाले आकाश कुमार और नालंदा के रहने वाले विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहनों की तलाशी लेने के दौरान 1075 बोतल अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शराब के खेप की कीमत 75 लाख रुपए है।

बिहार में उंचे दाम पर बेचना था मकसद

इस मामले में पुलिस ने अहरौरा थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वे तीनों कारों के नंबर प्लेट को बदलकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को वाहन में छुपा कर बिहार ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिहार में शराब की खेप को ऊंचे दाम पर बेचना था। इसी इसी दौरान पुलिस में घेराबंदी की और कार से आ रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कारों को यही तीनों आरोपी चला रहे थे।

पुलिस ने बताया है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही तीनों लग्जरी कारों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से उनके नेटवर्क से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी कई अहम खुला से हो सकते हैं।

Also Read
View All
दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

तो जनशक्ति जनता दल करेगी बीजेपी से गठबंधन! जानें अपनी पार्टी को लेकर तेज प्रताप यादव का स्टैंड, कॉकरोच पार्टी पर भी कही बड़ी बात

मिर्जापुर का मर्चेंट नेवी का अफसर अमेरिका में लापता, हिरासत में लिए जाने की खबर, परिवार लग रहा दूतावास के चक्कर

मिर्जापुर में ट्रेलर की चपेट में आने से दंपति की गई जान, हादसे में बचे बच्चे माता-पिता का शव देख हुए बेसुध

‘किसी और से की शादी तो मुश्किल होगी’, मिर्जापुर में लड़की के घर पहुंचे सिरफिरे आशिक की धमकी