# लखनऊ

UP: दानिश आजाद अंसारी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी भी राज्य की सत्ता में कांग्रेस की वापसी नहीं होगी

UP Politics: राहुल गांधी की "मैच फिक्सिंग" टिप्पणी पर मंत्री दानिश अंसारी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को जनसमर्थन विहीन बताया और अग्निवीर योजना समेत केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव किया।

2 min read
Uttar Pradesh Minister Danish Azad Ansari and Rahul Gandhi

UP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र चुनावों में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके साथ ही साथ दावा किया है कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 'मैच फिक्सिंग' कर सकती है। राहुल गांधी के इन आरोपों पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार की जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नकार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में बिहार या फिर किसी राज्य में कांग्रेस सत्ता में नहीं लौटेगी।

दानिश आजाद अंसारी ने क्या कहा ? 

शनिवार को दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता बिहार का दौरा कर रहे हैं, और ऐसा लगता है कि राहुल गांधी भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। उनके आते ही माहौल और जनभावना ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिहार की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। भविष्य में हार की आशंका को देखते हुए पार्टी ने अभी से चिंता व्यक्त करना शुरू कर दिया है। यह स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस से दूर हो गई है, और ऐसा लगता नहीं है कि पार्टी निकट भविष्य में बिहार या किसी अन्य राज्य में सत्ता में वापस आएगी।

राहुल गांधी ने अपना आर्टिकल किया पोस्ट 

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आर्टिकल की कॉपी पोस्ट कर कहा कि चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग जैसी होती है। जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है।

अग्निवीर पर UP के मंत्री ने क्या कहा ? 

एक सवाल के जवाब में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हमारी केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा देश के युवाओं को समृद्ध, सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में काम किया है। अग्निवीर योजना इस दिशा में वास्तव में उल्लेखनीय और अभूतपूर्व पहल है। इससे हमारे युवाओं को सेना में जाने का बल मिलेगा।

ईद-उल-अजहा की दी बधाई 

दानिश आजाद अंसारी ने ईद-उल-अजहा पर कहा कि आज का दिन पवित्र है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। त्याग, समर्पण और भाईचारे का यह त्योहार हमारे देश में शांति, सद्भाव और खुशहाली लाए, यही हमारी हार्दिक कामना है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया।

Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा