# लखनऊ

प्रतीक यादव की मौत पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख, मौत की वजह बनी रहस्य

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव नहीं रहे Source- Patrika

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह लगभग 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेज दिया गया। इस समय उनकी पत्नी अपर्णा के भाई भी उनके साथ मौजूद थे।

अस्पताल में इलाज का विवरण

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को 30 अप्रैल को गंभीर हालत में लखनऊ के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उनकी हालत में थोड़ी सुधार आई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से बिना छुट्टी लिए घर जाने का निर्णय लिया। जब उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह बंद थी और दिल भी रुक चुका था। डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

परिवार और व्यक्तिगत जीवन

प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। अपर्णा इस समय असम में थीं और उन्होंने लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया

प्रतीक यादव की मौत पर समाजवादी पार्टी ने गहरा दुख जताया। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।