# लखनऊ

Prateek Yadav Death: पति प्रतीक यादव के मौत के समय लखनऊ से बाहर थी अपर्णा यादव

Where is Prateek Yadav wife Aparna Yadav: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मौत के समय अपर्णा यादव कहां थी? सूचना मिलते ही उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read

Aprana Yadav Husband Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े कुनबे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार सुबह प्रतीक यादव की निधन की खबर मिलते ही लखनऊ से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, इस बीच प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव की मौजूदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे दिल्ली में थीं, तो वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि वे असम के दौरे पर थीं। फिलहाल, पति के निधन की सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं।

लोकेशन पर सस्पेंस के बीच लखनऊ आ रही हैं अपर्णा

जिस वक्त प्रतीक यादव की मौत हुई, अपर्णा यादव शहर में नहीं थीं। उनके लखनऊ आने को लेकर कयासों का दौर जारी रहा। कोई कह रहा था कि वे दिल्ली से आ रही हैं, तो कोई उनके असम से आने की बात कह रहा था। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि वे रास्ते में हैं और जल्द ही लखनऊ पहुंचेंगी। उनके भाई अमन बिष्ट लगातार अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद रहकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

बुधवार सुबह प्रतीक यादव की हालत अचानक खराब हुई थी। अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका चेकअप किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

KGMU में होगा पोस्टमॉर्टम, रिपोर्ट का इंतजार

प्रतीक यादव की मौत की असली वजह अभी तक पहेली बनी हुई है। अचानक हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। सच्चाई जानने के लिए उनके पार्थिव शरीर को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ले जाया गया है। वहां डॉक्टरों द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या रही।

बिजनेस और फिटनेस की दुनिया में एक्टिव थे प्रतीक

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखा। वे एक सफल बिजनेसमैन थे और लखनऊ में अपना जिम चलाते थे। अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर प्रतीक का इस तरह अचानक चले जाना यादव परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।