# लाइफस्टाइल

Sanjeev Kapoor Lychee Cheesecake Recipe: बिना बेक किए घर पर बनाएं स्वादिष्ट लीची चीजकेक

No Bake Lychee Cheesecake: गर्मियों में कुछ ठंडा और स्वादिष्ट खाने का मन है तो मास्टर शेफ संजीव कपूर की नो-बेक लीची चीजकेक रेसिपी ट्राई करें। जानिए इसे घर पर बनाने की आसान विधि।

2 min read
लीची चीजकेक रेसिपी| image credit youtube| sanjeevkapoorkhazana

Sanjeev Kapoor Lychee Cheesecake Recipe: बाजार में इन दिनों आम के साथ-साथ लीची काफी ज्यादा मिल रही हैं। गर्मियों में लीची टेस्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में अगर आप सिर्फ लीची खाके बोर हो गए हैं या परिवार में किसी को लीची खाना पसंद नहीं है तो आप लीची चीजकेक बना सकते हैं।

आज के इस स्टोरी में हम मास्टर शेफ संजीव कपूर के यूट्यूब चैनल @sanjeevkapoorkhazana पर शेयर लीची चीज केक की रेसिपी स्टेप बाय स्टेप शेयर करने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप बना सकते हैं। इस चीजकेक की सबसे खास बात यह है कि इसे बेक नहीं करना पड़ता है।

लीची चीजकेक बनाने के लिए जरुरी सामग्री (Ingredients For Lychee Cheesecake)

  • लीची- 10-12
  • पुदीने की पत्तियां- 4-5
  • पिघली हुई जिलेटिन- ⅓ कप
  • चीनी- ½ कप (पिसी हुई)
  • क्रीम चीज- ½ कप
  • कंडेंस्ड मिल्क- ¼ कप
  • ताजी क्रीम- 2 बड़े चम्मच
  • व्हीप्ड क्रीम- ¼ कप
  • डाइजेस्टिव बिस्कुट- 3-4

स्टेप बाय स्टेप लीची चीजकेक बनाने की विधि (Step By Step Method To Make Lychee Cheesecake)

स्टेप 1 चीजकेक बनाने के लिए सबसे पहले सारी लीची को छील के बीज निकाल लें।

स्टेप 2 अब सबसे पहले एक छोटे सिलिकॉन मोल्ड में कुछ पुदीने की पत्तियां बिछाने के बाद ऊपर से सारी छीली और बीज निकली लीची रखें।

स्टेप 3 अब एक कटोरे में ⅓ कप पिघली हुई जिलेटिन में पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें और तैयार इस मिश्रण को लीची के ऊपर डाल के 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 4 फ्रिज में जब केक का बेस सेट हो जाए तब एक बड़े कटोरे में क्रीम चीज, कंडेंस्ड मिल्क, ताजी क्रीम, 2 बड़े चम्मच पिघली हुई जिलेटिन और व्हीप्ड क्रीम डालकर एक साथ अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।

स्टेप 5 अब तैयार इस मिश्रण को जमे हुए केक के बेस के ऊपर डाल दें।

स्टेप 6 केक बेस के ऊपर मिश्रण डालने के बाद डाइजेस्टिव बिस्कुट को एक जिप-लॉक बैग में रख के बेलन की मदद से अच्छे से क्रश कर के पाउडर बना लें।

स्टेप 7 बिस्कुट के तैयार पाउडर को अब क्रीम चीज के मिश्रण के ऊपर डालकर इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 8 सभी चीजों को सेट होने के बाद केक को फ्रिज से निकाल के सावधानीपूर्वक मोल्ड से निकालकर सर्विंग प्लेट पर काटकर सर्व करें।