भारत, Jun 04, 2026

प्राकृतिक विटामिन स्रोत| (representative image) image credit gemini
Natural Health Wellness: आजकल लोग विटामिन D, कैल्शियम और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि संतुलित डाइट, धूप, फल-सब्जियां और नियमित व्यायाम से शरीर को कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स प्राकृतिक रूप से मिल सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और WHO के अनुसार, सप्लीमेंट्स केवल डॉक्टर की सलाह पर लेने चाहिए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।
सबसे बड़ा बाजार: सप्लीमेंट्स और विटामिन्स की खपत में अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है, जो 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का है। इस रेस में चीन दूसरे नंबर पर आता है।
प्रति व्यक्ति खर्च: विटामिन्स पर प्रति व्यक्ति खर्च में नॉर्वे दुनिया में सबसे आगे है। इसके बाद कनाडा, उरुग्वे, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देश आते हैं।
कितने लोग खाते हैं: अमेरिका में 79% लोग सप्लीमेंट्स लेते हैं। इटली में 73% है। भारत में भी इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है।
Updated on: 04 Jun 2026 05:26 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।