Kokum Mojito Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडक देने वाला स्वादिष्ट कोकम मोजितो ड्रिंक। जानिए इसकी आसान रेसिपी, सामग्री और सर्व करने का तरीका।
Summer Drink: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले ड्रिंक्स की तलाश है तो Kokum Mojito एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फूड ब्लॉगर नंदिनी माहेश्वरी द्वारा शेयर की गई यह रेसिपी स्वाद और हेल्थ दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन है। कोकम से बनने वाला यह ड्रिंक पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है और गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जानिए घर पर Kokum Mojito बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
स्टेप 1 कोकम मोजितो ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले कोकम को 2 घंटे भिगो दें और ग्राइंडर जार में पीसकर छान लें।
स्टेप 2 कोकम को पीसने के बाद पैन में शक्कर और पानी डालकर एक उबाल आने दें।
स्टेप 3 उबाल आने पर कोकम पेस्ट डालें। अब इसमें काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, सादा नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर 20 मिनट तक उबलने दें।
स्टेप 4 फिर नींबू का रस डालें और 5 मिनट तक उबालें।
स्टेप 5 पुदीना पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण को ठंडा करके साफ बोतल में भर लें।
स्टेप 1 कोकम मोजितो ड्रिंक सर्व करने के लिए सर्विंग गिलास में नींबू की स्लाइस और पुदीना पत्ती डालकर हल्का सा क्रश करें।
स्टेप 2 अब इसमें आइस क्यूब्स और कोकम शरबत डालें।
स्टेप 3 ऊपर से सोडा या स्प्राइट डालकर मिक्स करें और सर्व करें।
कोकम मोजितो ड्रिंक मोजितो और कोकम का एक बेहतरीन फ्यूजन ड्रिंक है। Kokum Mojito एक नॉन-अल्कोहलिक फ्यूजन ड्रिंक है, जिसे खट्टे-मीठे कोकम से तैयार किया जाता है। यह पारंपरिक रूप से गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बहुत पसंद किया जाने वाला एक बेहतरीन और ताजगी भरा ड्रिंक है।
कोकम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कूलिंग प्रॉपर्टीज गर्मियों में शरीर को राहत देने में मदद कर सकती हैं। कई लोग इसे पाचन सुधारने और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए भी पसंद करते हैं। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।