1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 01, 2026

Pregnancy Stretch Marks कम करने के लिए घर पर बनाएं DIY क्रीम, गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए आसान टिप्स

Pregnancy Stretch Marks से परेशान हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें शिया बटर, एलोवेरा और नारियल तेल से DIY क्रीम बनाने का तरीका और असरदार prevention tips।

DIY Cream For Stretch Marks, How To Prevent Pregnancy Stretch Marks

प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स कम करने के उपाय| image credit freepick

Best Home Remedies For Stretch Marks: प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनमें स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) सबसे आम समस्याओं में से एक हैं। पेट और कमर की त्वचा पर पड़ने वाले ये निशान कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बच्चे की सुरक्षा को लेकर डर भी बना रहता है। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीणा गुप्ता के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय, DIY क्रीम और सही डाइट अपनाकर स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए करें ये तीन काम (Ways To Prevent Pregnancy Stretch Marks)

इंस्टाग्राम चैनल 'the_pregnancy_guide' पर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीणा गुप्ता ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि प्रेगनेंसी के दौरान पेट की त्वचा के खिंचाव को कम करने के साथ ही इलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए तीन तरीके अपनाए जा सकते हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद सकती है।

Stretch Marks कम करने के लिए DIY Cream कैसे बनाएं

स्ट्रेच मार्क्स के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय आप घर पर ही नेचुरल क्रीम बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए शिया बटर (Shea Butter) में एलोवेरा जेल और नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को सुबह-शाम अपने पेट पर अच्छी तरह लगाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होंगे, क्योंकि यह पेट की त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है।

इन दो बातों का भी रखें ध्यान (Keep These Two Things In Mind)

DIY क्रीम का इस्तेमाल करने के साथ-साथ इन दो बातों का भी ध्यान रखें:

  • हाइड्रेटेड रहें: शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए आवश्यकतानुसार भरपूर पानी पिएं।
  • प्रोटीन डाइट: अपने आहार में प्रोटीन से भरपूर (Protein-rich diet) चीजों को शामिल करें।

प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं? (Why Do Stretch Marks Happen In Pregnancy?)

डॉ. मनीषा मीणा गुप्ता बताती हैं कि जब प्रेगनेंसी 6 महीने से ज्यादा की होती है, तो बच्चे के साथ-साथ पेट का आकार भी तेजी से बढ़ता है। इसके चलते ऊपर की त्वचा में काफी खिंचाव आता है। जब स्किन खिंचती है, तो उसमें मौजूद इलास्टिन और कोलेजन फाइबर टूटने लगते हैं, जिसके कारण स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। आप इसे पूरी तरह रोक तो नहीं सकतीं, लेकिन अपनी रूटीन में कुछ बदलाव करके इसे कम कर सकती हैं।

नोट: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी घरेलू उपाय या स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें