Latest Alta Design For Feet: शादी, तीज-त्योहार और शुभ अवसरों के लिए 5 लेटेस्ट Bridal Alta Design देखें। ट्रेडिशनल, डिजाइनर और मॉडर्न आलता डिजाइन पैरों की खूबसूरती को देंगे नया लुक।
Traditional Bridal Alta Style: अधिक मास समाप्त होने के बाद शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में महिलाएं अपने श्रृंगार के साथ पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आलता (Alta) लगाना पसंद करती हैं। हिंदू परंपरा में आलता को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप शादी, तीज-त्योहार या किसी विशेष अवसर के लिए लेटेस्ट आलता डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये 5 ट्रेडिशनल और मॉडर्न Alta Designs आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
अगर आप पहली बार आलता लगाने जा रही हैं या आपको पारंपरिक चीजें पसंद हैं, तो आप इस डिजाइन को चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पैरों के बीच में एक बड़ा गोला बनाएं, फिर इसके किनारे-किनारे छोटे-छोटे गोले बनाएं। इसके बाद पैरों के चारों तरफ रंगने के बाद उंगलियों को रंगकर नेल पॉलिश से इसे पूरा करें। अगर आपके पैर छोटे हैं, तो आप उंगलियों को पूरी तरह रंगने के बजाय सिर्फ नाखूनों तक ही आलता लगाएं, इससे पैर बड़े दिखते हैं।
अगर आपकी जल्द शादी होने वाली है या आप किसी फंक्शन में जा रही हैं, तो ट्रेडिशनल आलता डिजाइन में पतली-पतली लाइनें बनाकर आप इस तरह का डिजाइनर आलता लगा सकती हैं। यह लगाने में बहुत आसान है और दिखने में काफी आकर्षक लगता है।
अगर आप पारंपरिक और आधुनिक शैली का मिश्रण चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। यह पैरों को भरा-भरा लुक देता है, वहीं बीच में बना छोटा गोला और बारीक पतली लाइनों का डिजाइन इसे एक मॉडर्न लुक देता है। यह स्टाइलिश दिखने के साथ ही आसानी से बन जाता है।
अगर आप सिर्फ आलता लगाकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए पहले पैरों में ट्रेडिशनल तरीके से आलता लगाएं और बीच में एक बड़ा गोला बनाएं। इसके बाद जब आलता सूख जाए, तब सफेद कुमकुम से गोले के किनारे-किनारे छोटी बिंदी के डिजाइन और उंगलियों के पास भी बारीक काम करें।
अगर आप किसी शादी या खास अवसर पर एक्सपर्ट से आलता लगवाने का सोच रही हैं या आपको आलता लगाना आता है, तो आप इस डिजाइन को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस डिजाइन के लिए पहले ट्रेडिशनल तरीके से आलता लगाने के बाद सफेद कुमकुम से पैरों पर बारीक फूल-पत्तियों वाला डिजाइन बनाएं।