# लाइफस्टाइल

RCB की जीत के बाद वायरल हुआ Anushka Sharma का IPL 2026 लुक, जानें पूरी डिटेल

Anushka Sharma IPL 2026 Celebration Outfit Price: बीती रात आरसीबी (RCB) के आईपीएल जीतने के बाद से सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में यदि आप अभिनेत्री के आउटफिट की कीमत जानना चाहते हैं या यह जानना चाहते हैं कि इसे कहां से खरीदा जा सकता है, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है।

2 min read
अनुष्का शर्मा का आईपीएल 2026 लुक| image credit instagram- bollywoodwomencloset

IPL 2026 Final Anushka Sharma's Look: IPL 2026 के फाइनल में RCB की जीत के बाद विराट कोहली के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात यह रही कि अनुष्का का सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया। अभिनेत्री ने मैच के दौरान करीब 25,300 रुपये का डिजाइनर आउटफिट पहना था, जिसकी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं उनके पूरे लुक, आउटफिट की कीमत और इसे कहां से खरीदा जा सकता है।

25,300 रुपये के कपड़े में दिखीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma IPL 2026 Outfit Details)

सेलिब्रिटीज के डेली आउटफिट के साथ ही रेड कार्पेट लुक को डिकोड करने वाले इंस्टाग्राम चैनल 'बॉलीवुड वूमेन क्लोजेट' (bollywoodwomencloset) ने अभिनेत्री के आउटफिट को डिकोड करते हुए बताया है कि अभिनेत्री ने 11,500 रुपये का टॉप,' को 13,800 रुपये के 'Wide Leg Trousers' के साथ स्टाइल किया है।

अनुष्का शर्मा का आईपीएल 2026 लुक (Anushka Sharma IPL 2026 Look)

आईपीएल 2026 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेहद खूबसूरत सफेद रंग का स्लीवलेस टॉप पहना है। इस टॉप में चौड़ी पट्टियाँ (straps), लेस (lace) वर्क में हॉरिजॉन्टल पैटर्न, चौकोर नेकलाइन (Square Neckline) और निचले हिस्से में एक फ्रिल्ड बॉर्डर है, जो इसे एक बहुत ही सुंदर और फेमिनिन लुक देता है। उन्होंने इसे आइस ब्लू वाइड लेग जींस के साथ पेयर किया है।

अनुष्का शर्मा का आईपीएल आउटफिट स्टाइलिंग और एक्सेसरीज (Anushka Sharma IPL 2026 Outfit  Styling And Accessories)

अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को सेंटर पार्टिशन कर के सॉफ्ट नेचुरल कर्ल्स के साथ स्टाइल किया है। एक्सेसरीज में उन्होंने पर्ल इयररिंग्स, गले में तुलसी माला जैसी मिनिमल एक्सेसरीज, और एक हाथ की रिंग फिंगर में अंगूठी, ब्रेसलेट तथा घड़ी पहनी है। वहीं, दूसरे हाथ की तर्जनी उंगली में अंगूठी के साथ दो अलग-अलग ब्रेसलेट पहने हैं और कलाई पर सफेद रिबन बांधा हुआ है। साथ ही, उन्होंने चेहरे पर नेचुरल मेकअप किया है।

अनुष्का इंस्पायर्ड आउटफिट कैसे खरीदें (How To Buy Anushka Inspired Outfit)

अगर आप अनुष्का शर्मा के IPL 2026 लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो Google Lens की मदद से Similar White Lace tops और Wide-Leg Trousers आसानी से खोज सकती हैं। इसके अलावा Sezane, Zara, H&M और Myntra जैसे Fashion Platforms पर भी इस तरह के Outfits उपलब्ध हैं। बजट कम होने पर Local Fashion Stores से Similar Styling Pieces खरीदकर भी यह Celebrity Look Recreate किया जा सकता है।