Akshara Singh Style Instant Bread Dhokla Recipe: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिना बेसन के ढोकला बनाने की रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है। आइए, जानते हैं कि एक्ट्रेस के स्टाइल में यह ढोकला कैसे बनाया जाता है।
Akshara Singh Bread Dhokla: अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना 'घिस घिस घिस' है, जिसकी वजह से इन दिनों एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री अपने यूट्यूब चैनल आए दिन ब्लॉग के साथ कोई न कोई खास डिश की रेसिपी शेयर करती रहती हैं। आज की इस स्टोरी में हम अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई गुजरात की फेमस डिश ढोकले की बिना बेसन वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
लीजिए, अभिनेत्री अक्षरा सिंह के स्टाइल में बिना बेसन का गुजरात का फेमस डिश ढोकला तैयार है। आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं या आप चाहें तो इसे हरी या खट्टी-मीठी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह ने साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों के अलावा, एक्ट्रेस ने 'काला टीका', 'सर्विस वाली बहू' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम करने के साथ ही रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।