भारत, May 30, 2026

तेज प्रताप यादव| image credit youtube and instagram- TYVLOG
Tej Pratap Yadav Lifestyle: ज्यादातर लोग तेज प्रताप यादव को बिहार की राजनीति के चलते जानते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर इनके व्लॉग्स को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव के यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर कई चैनल्स हैं, जिन पर वे आए दिन वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब राजनीति और सोशल मीडिया के साथ जल्द ही तेज प्रताप यादव टेलीविजन पर आने वाले भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिखने वाले हैं। आइए, इनकी लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानते हैं-
तेज प्रताप यादव का गांव से नाता आज भी बरकरार है। राजनीति और कंटेंट बनाने की व्यस्तता के बाद भी समय निकालकर बिहार के गोपालगंज जिले में पड़ने वाले अपने पैतृक गांव फुलवरिया जाते हैं। वहां पर बिल्कुल एक आम आदमी की तरह लोगों से मिलते-जुलते हैं। जिसका पता उनके व्लॉग से लगाया जा सकता है।
तेज प्रताप यादव की सादगी का पता आप उनके लिट्टी चोखा बनाने वाले व्लॉग से लगा सकते हैं। वे एकदम देसी स्टाइल में लिट्टी को गोबर से बने उपले (जिसे स्थानीय भाषा में कंडे या गोसे भी कहा जाता है) पर बनाते हैं।
आज के समय में जहां लोग महंगे जिम में जाना पसंद करते हैं, वहीं तेज प्रताप यादव योग करना पसंद करते हैं। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हर सुबह कपालभाती करो, स्वास्थ्य को मजबूत बनाओ।" इस तरह वे लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया को देखकर उनके धार्मिक होने का साफ पता चलता है। तेज प्रताप यादव का एक और चैनल है, जिस पर वे धर्म से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। वहीं, वे अपने चैनल पर त्योहार का महत्व, उसका इतिहास और पारंपरिक रेसिपी भी शेयर करते नजर आते हैं, जिसका अंदाजा आप सतुआनी पर शेयर की गई उनकी सत्तू बनाने की रेसिपी से लगा सकते हैं।
रैलियों में महंगी गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और पर्सनल लाइफ में बाइक चलाने वाले तेज प्रताप यादव को देखकर आपको हैरानी होगी कि उन्हें ट्रैक्टर चलाना भी आता है।
Updated on: 30 May 2026 11:22 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।