करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव कोटवास में खेत से आवारा पशुओं को भगाते समय कुए में गिरने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना करीब 35 फीट गहरे कुएं से बालक को निढालावस्था में बाहर निकाल जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिण्डौनसिटी (करौली)। सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव कोटवास में खेत से आवारा पशुओं को भगाते समय कुए में गिरने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना करीब 35 फीट गहरे कुएं से बालक को निढालावस्था में बाहर निकाल जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इलियास पुत्र सत्तार निवासी कोटवास है। परिजन कानूनी कार्रवाई न चाहते हुए शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।
कोटवास के प्रशासक लोकेश जाटव व परिजनों ने बताया कि घर से महज 300 मीटर दूर इलियास सुबह अपने खेतों में खड़ी पशुचारे(ज्चार कर चरी) की फसल की देखरेख के लिए गया था। इस दौरान खेत में घुस पशुओं को भगाने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। करीब 35 फीट गहरे कुएं में 15 फीट जल स्तर होने से इलियास डूब गया।
पास में घूरे पर कचरा डाले आए महिला व राहगीर कुए में धमाके की आवाज सुन झांके तो, बालक दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया। परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी पर सूरौठ थाना प्रभारी कालीचरण शर्मा और जगर चौकी प्रभारी हरीराम भी मौके पर पहुंचे। दो भाइयों में बड़ा इलियास कक्षा 8वीं का छात्र था और पिता सत्तार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांव नांगललाट में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जेसीबी और ट्रॉली के बीच फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार नांगललाट स्थित सांस्याओ की ढाणी के पास प्रेत बाबा के स्थान पर भूमि को समतल करने के लिए भरत का कार्य चल रहा था।
इसी दौरान जेसीबी मशीन के संचालन के समय युवक लोकेश मीणा पुत्र मूलचंद मीणा ट्रॉली और जेसीबी के बीच फंस गया। लोकेश को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेसुध हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायल युवक को लेकर टोडाभीम अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दुखद हादसे के बाद बुधवार शाम को गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला।