# जयपुर

Rajasthan BJP : अल्पसंख्यक मोर्चे की नई कार्यकारिणी घोषित, यहां देखें 71 नेताओं की जंबो सूची

राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की नई कार्यकारिणी घोषित। प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने 71 नेताओं की जंबो सूची जारी की। देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी।

4 min read
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा - File PIC

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस नई जंबो कार्यकारिणी में पूरे राजस्थान के सभी संभागों और जिलों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए 71 सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे की इस नई टीम का गठन संगठन की रीढ़ को मजबूत करने और राज्य की सभी अल्पसंख्यक जातियों व वर्गों के बीच पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस सूची में पुराने और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी का यह मोर्चा धरातल पर अधिक ऊर्जावान नजर आ सके।

उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री तक इनको मिली कमान

इस नई कार्यकारिणी में शीर्ष सांगठनिक पदों पर नियुक्त किए गए नेताओं और उनके गृह जिलों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

प्रदेश उपाध्यक्ष :

  1. इकबाल पठान – गृह जिला: बांसवाड़ा
  2. सरदार रणधीर सिंह – गृह जिला: जयपुर देहात दक्षिण
  3. निजामुद्दीन बबलू – गृह जिला: कोटा
  4. जहीर मकरानी – गृह जिला: पाली
  5. संजीव भटेवड़ा (जैन) – गृह जिला: ब्यावर
  6. जावेद खान – गृह जिला: दौसा
  7. जमरदीन तेली – गृह जिला: चूरू
  8. आफताफ चौधरी (नीटू) – गृह जिला: झालावाड़

प्रदेश महामंत्री (General Secretaries):

  1. जंगबहादुर पठान – गृह जिला: जयपुर उत्तर
  2. मोहम्मद रमजान अब्बासी – गृह जिला: बीकानेर शहर
  3. आयूब खान – गृह जिला: खैरथल-तिजारा

प्रदेश मंत्री (Secretaries):

  1. प्रफूल जैन – गृह जिला: जयपुर शहर
  2. इंजि. साकिर खान – गृह जिला: अजमेर
  3. मेहनाज पटेल – गृह जिला: सवाई माधोपुर
  4. मोहम्मद आसीफ (पूर्व पार्षद) – गृह जिला: भीलवाड़ा
  5. जाहिद कुरैशी – गृह जिला: धौलपुर
  6. अनीश खान – गृह जिला: प्रतापगढ़
  7. अब्दुल रशीद – गृह जिला: जोधपुर शहर
  8. डॉ. अरमान मलिक – गृह जिला: बारां

कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रबंधन:

  1. फरमान कुरैशी (प्रदेश कोषाध्यक्ष) – गृह जिला: जयपुर शहर
  2. रिदेश भण्डारी (प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष) – गृह जिला: जोधपुर शहर
  3. मोहम्मद सद्दीक कोटवाल (प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष) – गृह जिला: जैसलमेर
  4. परवेज खान (प्रदेश कार्यालय मंत्री) – गृह जिला: जयपुर शहर
  5. डॉ. अर्पित छाजड़ (प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री) – गृह जिला: ब्यावर
  6. पूनम जैन तिलक (प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री) – गृह जिला: जयपुर शहर

डिजिटल-मीडिया विंग को किया गया मजबूत

आज के आधुनिक राजनीतिक युग में सोशल मीडिया और डिजिटल कनेक्टिविटी की भूमिका को सर्वोपरि मानते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने अपनी मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और अनुसंधान विंग में अत्यंत सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। इस विंग का ढांचा इस प्रकार तय किया गया है:

मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम:

  • काराम अली राठौड़ (प्रदेश मीडिया प्रभारी) – गृह जिला: नागौर शहर
  • मनसुफ खान (प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • फरीदुद्दीन शेख (प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • मोहम्मद इरशाद हसनपुरा (प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • नदीम भाटी (प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक) – गृह जिला: झूंझुनू
  • अनरा पठान (प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक) – गृह जिला: जयपुर शहर

नीति, प्रशिक्षण एवं आईटी सेल:

  • मोहम्मद विकार खान (प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी) – गृह जिला: टोंक
  • मोनिका जैन (प्रदेश नीति एवं शोध सह-प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर दक्षिण
  • चन्द्रकांत खोडनिया (प्रदेश नीति एवं शोध सह-प्रभारी) – गृह जिला: बांसवाड़ा
  • सिकन्दर बक्स (प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी) – गृह जिला: जोधपुर देहात दक्षिण
  • जहांगीर भाटी कुरैशी (प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रभारी) – गृह जिला: नागौर देहात
  • अंसार खलिफा (प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रभारी) – गृह जिला: सवाई माधोपुर
  • आयूब पठान (प्रदेश आईटी संयोजक) – गृह जिला: जोधपुर दक्षिण
  • नाजिया खान (प्रदेश आईटी सह-संयोजक) – गृह जिला: धौलपुर
  • सद्दाम पठान (प्रदेश आईटी सह-संयोजक) – गृह जिला: बूंदी

'विशेष' प्रभारियों का हुआ चयन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम और केंद्र सरकार की 'नमो एवं सरल ऐप' जैसी महत्वाकांक्षी डिजिटल पहलों को राजस्थान के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए इस जंबो लिस्ट में विशेष प्रभारियों और सह-संयोजकों की एक बड़ी फौज तैयार की गई है:

मन की बात और कार्यक्रम क्रियान्वयन विंग:

  • याकुब खान (प्रदेश मन की बात प्रभारी) – गृह जिला: भरतपुर
  • ऋषभ जैन (प्रदेश मन की बात सह-प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • रोजी नवाब (प्रदेश मन की बात सह-प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • उस्मान खां चौहान (प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • गुलजार कुरैशी (प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन सह-प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • शौकत अली अराई (प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन सह-प्रभारी) – गृह जिला: हनुमानगढ़

योजना प्रचार और नमो ऐप विंग:

  • मोहम्मद अकरम कुरैशी (प्रदेश योजना प्रचार-प्रसार प्रभारी) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • आसिफ अली नकवी (प्रदेश योजना प्रचार-प्रसार सह-प्रभारी) – गृह जिला: टोंक
  • सरदार विजेन्द्र पाल सिंह (प्रदेश योजना प्रचार-प्रसार सह-प्रभारी) – गृह जिला: श्रीगंगानगर
  • मनीष जैन (प्रदेश नमो एवं सरल ऐप संयोजक) – गृह जिला: सिरोही
  • मिजान मिर्जा (प्रदेश नमो एवं सरल ऐप सह-संयोजक) – गृह जिला: जयपुर शहर
  • सैयद आसिफ अली (प्रदेश नमो एवं सरल ऐप सह-संयोजक) – गृह जिला: जयपुर शहर

19 प्रवक्ताओं की सबसे बड़ी फौज

विभिन्न टेलीविजन डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण और पक्ष पूरी प्रामाणिकता के साथ रखने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चे ने रिकॉर्ड 19 प्रदेश प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है। इस टीम में शामिल नेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

  1. इकराम रशीद कुरैशी – गृह जिला: उदयपुर
  2. मुन्सिफ अली – गृह जिला: अजमेर शहर
  3. रमजान अली चौपदार – गृह जिला: श्रीगंगानगर
  4. आसिफ खान – गृह जिला: सीकर
  5. फारुक राणा – गृह जिला: बूंदी
  6. शब्बीर khan – गृह जिला: नागौर देहात
  7. शमशुद्दीन खां – गृह जिला: अलवर दक्षिण
  8. यासीन छीपा – गृह जिला: पाली
  9. शिम्मी खान – गृह जिला: चित्तौड़गढ़
  10. शहजाद खान – गृह जिला: जयपुर
  11. युसुफ खान – गृह जिला: भरतपुर
  12. साबिर कुरैशी – गृह जिला: सिरोही
  13. शफिक पठान – गृह जिला: अजमेर शहर
  14. इरफान शेख – गृह जिला: भीलवाड़ा
  15. शाहनवाज अंसारी – गृह जिला: जयपुर शहर
  16. जफर मिर्जा – गृह जिला: जयपुर शहर
  17. शमीग खान – गृह जिला: बालोतरा
  18. सईद मानव – गृह जिला: जयपुर शहर
  19. अख्तर खान – गृह जिला: चूरू

इस पूरी लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें बालोतरा, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे सीमावर्ती और सुदूर जिलों के स्थानीय नेताओं को मुख्यधारा के पदों पर लाया गया है ताकि इन क्षेत्रों में पार्टी के जनाधार को सीधे तौर पर बढ़ाया जा सके। इस सूची की सूचना प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी जमाल सिद्दीकी, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल और सीताराम पोसवाल को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी जा चुकी है।