# जयपुर

Commercial LPG Cylinder Price Hike: 42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल और 5KG गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम, जानें नए रेट

Commercial LPG Cylinder Latest Rates: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों और कारोबारियों को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

2 min read
फाइल फोटो: पत्रिका

5kg LPG Cylinder Price Hike: गैस कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज यानी 1 जून से लागू हो गई हैं। इसके तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडर अब 3099 रुपए के बजाय 42 रुपए महंगा होकर 3141 रुपए में उपलब्ध होगा। कीमतों में इस वृद्धि का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा जहां बड़ी मात्रा में गैस का उपयोग किया जाता है।

5KG वाले सिलेंडर भी महंगे

केवल व्यावसायिक सिलेंडर ही नहीं बल्कि पांच किलो वाले गैस सिलेंडर पर भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। गैस कंपनियों ने पांच किलो के सिलेंडर कनेक्शन की कीमत में 11 रुपए तथा रिफिल की कीमत में 26 रुपए की वृद्धि की है। इससे छोटे उपभोक्ताओं और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों से संचालन लागत बढ़ रही है, जिसका असर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं ने भी कीमतों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। गैस कंपनियों की ओर से नई दरें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अब अधिक राशि चुकाकर गैस सिलेंडर खरीदना होगा। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच यह बढ़ोतरी लोगों की जेब पर अतिरिक्त असर डालेगी। गनीमत ये रही कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फिलहाल यथावत रखी हैं।

ये है 5 बड़े शहरों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत

देश के प्रमुख महानगरों में भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। जिसमें राजस्थान में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 42 रुपए बढ़ाकर 3099 रुपए से 3141 रुपए कर दी है। दिल्ली में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 42 रुपए बढ़कर 3071.50 रुपए से 3113.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में सबसे अधिक 53.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 3202 रुपए से बढ़कर 3255.50 रुपए पहुंच गई है। मुंबई में सिलेंडर 43.50 रुपए महंगा होकर 3024 रुपए से 3067.50 रुपए का हो गया है, जबकि चेन्नई में 46 रुपए की वृद्धि के बाद इसकी नई कीमत 3283 रुपए निर्धारित की गई है। राजस्थान में भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत में इजाफा हुआ है। लगातार दूसरे महीने हुई इस बढ़ोतरी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।