# जगदलपुर

Chhattisgarh BJP Join: बस्तर में बढ़ा BJP का कुनबा, कांग्रेस की 14 महिला कार्यकर्ताओं ने थामा दामन

BJP Join News: जगदलपुर में कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज और पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं।

2 min read
कांग्रेस नेत्री बीजेपी में शामिल (photo source- Patrika)

Chhattisgarh BJP Join: जगदलपुर की राजनीति में उस समय बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद अब उनके बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। कमल झज के साथ कांग्रेस की पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Chhattisgarh Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में सभी नई सदस्य बनी महिलाओं का भाजपा गमछा पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस मौके पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की सोच के साथ भाजपा लगातार समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का काम कर रही है। यही वजह है कि अन्य दलों के कार्यकर्ता और नेता भी बीजेपी पर भरोसा जता रहे हैं।

बस्तर में बीजेपी संगठन को मिलेगी मजबूती

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने से बस्तर क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूती मिल सकती है। विशेषकर महिला मोर्चा और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने में इन नेताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र कांग्रेस का परंपरागत प्रभाव वाला इलाका माना जाता रहा है। ऐसे में पार्टी की महिला नेताओं का इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस संगठन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे आने वाले समय में बस्तर की राजनीति में बदलते समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।