# गाज़ियाबाद

बकरीद पर सूर्या को मारने वाला एनकाउंटर में मारा गया असद पैसे लेने आ रहा था, यहां जानिए मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी

Surya Murder Case latest Update Assad Encounter Ghaziabad: बकरीद पर सूर्या को मारने वाला एनकाउंटर में मारा गया असद पैसे लेने आ रहा था। जानिए मुठभेड़ की पूरा इनसाइड स्टोरी क्या है?

2 min read
बकरीद पर गाजियाबाद में सूर्या को मारने वाले मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी, फोटो सोर्स-पत्रिका

Surya Murder Case latest Update Assad Encounter Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबादके खोड़ा कॉलोनी में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हत्या के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक असद शहर से फरार होने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में पैसे लेने खोड़ा कॉलोनी आने वाला था। उसकी लोकेशन मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

पैसे लेने खोड़ा पहुंचा था असद

पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने एक परिचित से पैसे लेने के लिए खोड़ा कॉलोनी आने वाला है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर वसुंधरा की ओर से आता दिखाई दिया।

रोकने पर पुलिस टीम पर झोंकी गोलियां

पुलिस के अनुसार जब टीम ने असद को रुकने का इशारा किया तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथी मौके से फरार, हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के दौरान असद का साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं घटनास्थल से एक बाइक और देशी पिस्टल बरामद की गई है।

50 हजार का इनामी था असद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 तारीख को खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना में असद ने सूर्या चौहान पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

सूर्या हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस का कहना है कि असद की मौत के साथ सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी का अध्याय समाप्त हो गया है। हालांकि फरार साथी समेत अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है और पुलिस मामले से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Also Read
View All
‘मुझे मारे गए असद की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी एनकाउंटर हुआ’, बकरीद पर बेटे सूर्या को खोने वाली मां का फूटा गुस्सा

‘मेरे बेटे को 7 लोगों ने मारा, सातों का भी वही अंजाम हो’, असद एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां की गुहार

असद के एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां ने सीएम योगी से कर दी यह बड़ी मांग, बोलीं- अभी तो 6 और हैं

असद का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया, अब तक नहीं पहुंचे परिजन, सूर्या के घर के बाहर RAF तैनात

दोस्त से पैसे लेने जा रहा था असद, फरार होने की थी प्लानिंग, लेकिन तभी धाएं, धाएं, धाएं, सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर