# इटावा

वंदे भारत के इंजन में आई खराबी, दिल्ली हावड़ा रूट हुआ बाधित

Vande Bharat engine malfunctioned हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के इंजन में खराबी आ गई। जिसके कारण दिल्ली से हावड़ा की ओर आने वाली गाड़ियों का संचालन भी ठप हो गया। देखें ताजा अपडेट-

less than 1 minute read

Vande Bharat engine malfunctioned हावड़ा दिल्ली रूट पर उस समय बाधित हो गया। जब भरथना रेलवे स्टेशन में बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खराब हो गई। बताया जाता है इंजन में खराबी आने के कारण वंदे भारत के पहिए थम गए। जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों और इंजीनियर ने निरीक्षण किया। इंजन ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। अब दूसरे इंजन से वंदे भारत को आगे ले जाने की तैयारी है। इस बीच यातायात बाधित रहा। शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित रही।

Vande Bharat engine malfunctioned नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। भरथना और सम्हो रेलवे स्टेशन के बीच गाड़ी खड़ी हो गई। वंदे भारत के खड़े होने की खबर से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्राइवर के अनुसार तकनीकी खराबी आने के कारण इंजन काम नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने सही करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने के समय गाड़ी लगभग 4 घंटे लेट चल रही है।

दिल्ली हावड़ा रूट बाधित

Vande Bharat engine malfunctioned वंदे भारत के खराब होने से दिल्ली हावड़ा रूट बाधित हो गया। दिल्ली से हावड़ा जा रही 12312 करीब 2 घंटे से अधिक लेट चल रही है। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस करीब 3 घंटे लेट चल रही है। वंदे भारत के बाद खुलने वाली लगभग सभी गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक वंदे भारत कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच चुकी थी। ‌