29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा, May 18, 2026

इटावा एसएसपी कार्यालय के सामने युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, दो पर लगाया पत्नी के अपहरण का आरोप

Etawah News: इटावा एसएसपी कार्यालय के सामने युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है, लेकिन पुलिस बरामद नहीं कर रही।

एसएसपी इटावा, फोटो सोर्स-X Etawah police

फोटो सोर्स-X Etawah police

Young man consumed poisonous substance in front of Etawah SSP office.: इटावा के एसएसपी कार्यालय के सामने एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी इस युवक को ऐसा करते देख सतर्क हो गए और आनन-फानन युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का दो लोगों ने अपहरण कर लिया है और वह पुलिस के पास रोजाना चक्कर लगा रहा है, लेकिन पत्नी की बरामदगी नहीं हो रही है, इसलिए उसने अपने जीवन लीला समाप्त करने की सोची। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

युवक की पत्नी को उठा ले गए

उत्तर प्रदेश के इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी शिशुपाल ने बताया कि उसकी पत्नी को कमलेश और सत्येंद्र जबरदस्ती ले गए हैं। शिशुपाल ने बताया कि बीते 5 अप्रैल को उसकी पत्नी का भट्टा चौराहा के पास स्थित खेत से अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी गांव के ही रहने वाले जितेंद्र और अवनीश ने उन्हें दी।

थाने में तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई

शिशुपाल ने इकदिल थाना में शिकायती पत्र देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। ‌वह थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस पत्नी की बरामदगी नहीं कर रही है। वह अपनी पत्नी के लिए चिंतित है, इसलिए एसएसपी कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को ऐसा करता देख पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और युवक पर काबू पाया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया

मौके पर मौजूद पुलिस ने शिशुपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। इस संबंध में डॉक्टर ने बताया कि पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसने जहरीला पदार्थ खाया है‌। एसएसपी कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस में जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‌

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें