# मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के साथ ‘कॉकटेल 2’ का भी धमाका, Leak वीडियो में दिखी शाहिद, कृति और रश्मिका की झलक

Cocktail 2 Teaser Leak: धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया ‘कॉकटेल 2’ का टीज़र अब ऑनलाइन लीक हो गया है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री और वाइब्स फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
cocktail 2 set to release on 19 June

Cocktail 2 Teaser Leak: धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया ‘कॉकटेल 2’ का टीज़र अब ऑनलाइन लीक हो गया है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री और वाइब्स फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘धुरंधर 2’ के साथ सरप्राइज बना ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2 Teaser Leak)

टीजर हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर 2 के साथ दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला, जब सिनेमाघरों में कॉकटेल 2 का टीजर चलाया गया। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के लिए ये एक एक्साइटिंग मोमेंट था, क्योंकि लंबे समय से इस सीक्वल को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि, थिएटर में दिखाया गया यह टीजर अब ऑनलाइन लीक हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

शाहिद, कृति और रश्मिका की फ्रेश केमिस्ट्री (Cocktail 2 Teaser Leak)

लीक हुए टीजर में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की झलक देखने को मिल रही है। तीनों सितारे मॉडर्न, स्टाइलिश और फन-लविंग अंदाज में बीच पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के टोन को काफी हल्का और एंटरटेनिंग बनाता है। वीडियो में पार्टी, म्यूजिक और रिलेशनशिप ड्रामा की झलक है, जिससे साफ है कि यह फिल्म यंग ऑडियंस को टारगेट करते हुए बनाई जा रही है। खासतौर पर शाहिद कपूर का कूल अवतार और कृति-रश्मिका के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी फिल्म की चर्चा

टीजर के लीक होते ही इंटरनेट पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। फैंस इस फिल्म को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं- कुछ लोग इसे फ्रेश और मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ से तुलना कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर टीजर रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन लीक वीडियो ने फिल्म के लिए पहले से ही बज बना दिया है।

आने वाले दिनों में जब इसका ऑफिशियल टीजर और ट्रेलर रिलीज होगा, तब फिल्म को लेकर और भी ज्यादा हाइप देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, ‘कॉकटेल 2’ का यह पहला लुक दर्शाता है कि फिल्म म्यूजिक, रिलेशनशिप और ड्रामा का फुल पैकेज होने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।