# देहरादून

नैनीताल आने वालों के लिए जारी की गई, एडवाइजरी एसपी ट्रैफिक ने कहा आने से पहले कर लें अध्ययन

Nainital and Baba Neem Karoli: नैनीताल और बाबा नीम करोली के दर्शन करने आने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं से एडवाइजरी का अध्ययन कर लेने की अपील की है। ‌

2 min read
फोटो सोर्स- X नैनीताल पुलिस

Advisory for those visiting Nainital: नैनीताल आने वालों के लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया कि पर्यटन या तीर्थाटन की दृष्टि से आने वालों को जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी का अध्ययन कर लेना चाहिए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। एसपी ट्रैफिक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। कैंची और नैनीताल क्षेत्र में टैक्सी बाइक पर पूरे सीजन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। निजी बाइक चालक को भी शटल के माध्यम से आने की इजाजत होगी। एसपी ने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक यातायात?

उत्तराखंड में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस समय चार धाम यात्रा भी चल रही है। बाबा नीम करौली के दर्शन करने और नैनीताल घूमने के लिए भी पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने आने वाले लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में नैनीताल में आसपास के लोग दोपहिया वाहन से आते हैं। दोपहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पर्यटक सीजन अपने पीक पर

डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि ऐसे पर्यटक जो नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में घूमने आना चाहते हैं, वे चार पहिया वाहन या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आएं और पर्यटन का आनंद लें। पर्यटक सीजन अपने पीक पर चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। दुपहिया वाहनों के कारण यह समस्या और अधिक हो जाती है। दुर्घटनाएं होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

काठगोदाम या कालाढूंगी से आगे की यात्रा शटल से

एसपी ने बताया कि इसलिए इस बात का निर्णय लिया गया है कि दुपहिया वाहन चालकों को काठगोदाम या कालाढूंगी से शटल के माध्यम से आने की इजाजत होगी। पूरे पर्यटन सीजन में टैक्सी बाइक को नैनीताल और कैंची क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी का अध्ययन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Also Read
View All
ट्रेन से बच्चे का शव गिरने पर बवाल: दंपति ने कहा- झटका लगने से गिर गया, यात्रियों ने दंपति पर लगाया शव को फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

‘अस्पताल को बम से उड़ाना है’, ATS पूछताछ में खुला वॉयस मैसेज का राज, पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार

जिस दिन हुआ जन्म उसी दिन गई जान: खाने के बाद कूलर चलाने गया था राकेश, बटन दबाते ही स्विच बोर्ड से चिपका

बकरीद पर जमकर कटा बवाल! सिपाही की नाक की हड्डी टूटी, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, रुड़की में जमकर चले लाठी-डंडे

Bakrid Namaj in Nainital: नमाज को लेकर भ्रांतियां फैलाने वालों होगी सख्त कार्रवाई, SSP ने जारी किया वीडियो संदेश