# दमोह

कोटा-जबलपुर के बीच दो-दो ट्रिप चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

रेल यात्रियों को मिलेगा फायदा

less than 1 minute read
रेल यात्रियों को मिलेगा फायदा

दमोह. रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली त्योहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने, यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गाड़ी संख्या 09806/ 09805 कोटा-जबलपुर-कोटा के मध्य 2-2 ट्रिप के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।


इस गाड़ी का ठहराव अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सिहोरा रोड स्टेशनों पर रहेगा। इस विशेष ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी, 2 शयनयान श्रेणी एवं 02 द्वितीय चेयरकार श्रेणी के कोच सहित कुल 12 कोच होंगे। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए होली स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।


गाड़ी संख्या 09806 कोटा-जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन १ और ३ मार्च को कोटा स्टेशन से 18.30 बजे प्रस्थान कर 19.05 बजे अंता, 19.25 बजे बारां, 19.48 बजे अटरू, 20.03 बजे सालपुरा, 20.18 बजे छबड़ा गुगोर, 21.18 बजे रुठियाई, 21.50 बजे गुना, 22.40 बजे अशोकनगर पहुंचकर अगले दिन मध्यरात्रि 00.20 बजे बीना मालखेड़ी जंक्शन, 01.20 बजे सागर, 03.00 बजे दमोह पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5.00 बजे कटनी मुड़वारा एवं 6.05 बजे सिहोरा रोड पहुंचकर सुबह 061 55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर-ृकोटा होली स्पेशल ट्रेन का संचालन २ और ४ मार्च को होगा। ट्रेन जबलपुर स्टेशन से 09.10 बजे प्रस्थान कर 09.40 बजे सिहोरा रोड, 10.45 बजे कटनी मुड़वारा, 12.20 बजे दमोह पहुंचेगी। इसके बाद 13.50 बजे सागर, 15.00 बजे बीना मालखेड़ी जंक्शन, 17.00 बजे अशोकनगर, 18.00 बजे गुना, 19.00 बजे रुठियाई, 19.33 बजे छबड़ा गुगोर, 19.48 बजे सालपुरा, 20.03 बजे अटरू, 20.26 बजे बारां एवं 20.46 बजे अंता और रात 22.15 बजे कोटा पहुंचेगी।