# क्रिकेट

रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आगामी श्रीलंका दौरे से हुए बाहर, BCCI ने किया रिप्‍लेसमेंट का ऐलान

Riyan Parag ruled out of upcoming tri-series: इंडिया ए टीम के उप-कप्‍तान श्रीलंका के दौरे से पहले इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दाएं हाथ के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को रिप्‍लेस किया गया है।

2 min read
मैच के दौरान फिल्डिंग करते राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रियान पराग। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Riyan Parag ruled out of upcoming tri-series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए टीम में शामिल किया है। वह उपकप्‍तान रियान पराग की जगह लेंगे, जो कि हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। रियान अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब करेंगे। पराग को आईपीएल 2026 के बाद के हिस्से में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वह एलएसजी और जीटी के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।

आईपीएल के आखिरी दौरे में चोट के बावजूद खेले पराग

राजस्‍थान के लिए आखिरी कुछ गेम खेलते समय वह परेशानी में देखे गए थे। उनकी टीम शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 में जीटी से सात विकेट से हारने के बाद कॉम्पिटिशन से बाहर हो गई। आरआर का कैंपेन खत्म होने के साथ पराग अब बेंगलुरु के में रिहैब करेंगे, जहां उन्होंने इस साल की शुरुआत में कंधे की चोट से उबरने के लिए कुछ समय बिताया था।

गायकवाड़ के लिए कुछ खास नहीं रहा सीजन

वहीं, आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रही, लेकिन गायकवाड़ अपना बेस्ट नहीं दे पाए। उन्होंने 14 मैचों में 28.08 के औसत और 123.44 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए।

गायकवाड़ दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। आखिरी बार पिछले साल साउथ अफ्रीका पर 2-1 की ODI सीरीज जीत के दौरान एक्शन में दिखे थे। कप्तान तिलक वर्मा और पेसर अंशुल कंबोज के साथ इंडिया ए स्क्वॉड के अकेले ऐसे सदस्य हैं, जिनके पास सीनियर मेन्स टीम कैप है।

9 जून से शुरू होगी ट्राई सीरीज

इंडिया ए अपने कैंपेन की शुरुआत 9 जून को दांबुला में मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ करेगी। राउंड-रॉबिन स्टेज 19 जून तक चलेगा, जिसमें अफगानिस्तान ए तीसरी टीम होगी। फाइनल 21 जून को खेला जाएगा। 50 ओवर की ट्राई-सीरीज खत्म होने के बाद इंडिया ए को गॉल में श्रीलंका ए के खिलाफ दो रेड-बॉल मैच खेलेगी। रेड-बॉल मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, और अनुकूल रॉय।