31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ‘ताज’, अवॉर्ड्स से भरेगी झोली, कैश प्राइज के रूप में मिलेंगे इतने करोड़

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 awards and Prize Money: आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उनकी झोली में कई और अवॉर्ड भी आने वाले हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि वे कौन-कौन से अवॉर्ड हैं और उन्‍हें कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है।

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 awards and Prize Money

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 awards and Prize Money: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस फाइनल में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के जल्‍दी आउट होते ही वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्‍होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्‍जा कर लिया। वैभव आईपीएल फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में ही मौजूद हैं। जहां उनकी झोली में कई अवॉर्ड के साथ उन धनवर्षा होने वाली है। वह कौन-कौन से अवॉर्ड के साथ कितनी कैश प्राइज मनी पा सकते हैं? आइये आपको भी बताते हैं।

ऑरेंज कैप के लिए 10 लाख की प्राइज मनी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर रहे हैं। गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज शुभमन गिल (722 रन) और साई सुदर्शन (710 रन) के पास मौका था, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए। इस तरह वैभव ने ऑरेंज कैप जीत ली है। इसके लिए उन्‍हें बतौर प्राइज मनी 10 लाख रुपये भी मिलेंगे।

इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड

इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के हिस्‍से में आना तय है। बता दें कि इस अवॉर्ड के लिए आईपीएल सीजन में कम से कम 7 मैच के साथ कम से कम 100 गेंदों खेलने वाले प्‍लेयर्स को चुना जाता है। इस सीजन में वैभव ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो सबसे ज्‍यादा हैं। इसके लिए उन्‍हें बतौर इनाम टाटा सिएरा मिलेगी।

आईपीएल 2026 सिक्‍सर किंग

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्कों के साथ सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इस अवॉर्ड के साथ उन्‍हें प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये भी मिलेंगे। वैभव के बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा (43) और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (41) हैं।

'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड मिलने की भी पूरी संभावना है। इस अवॉर्ड के लिए उन प्‍लेयर्स को चुना जाता है, जिनका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद हुआ हो और इस सीजन से पहले 25 से कम आईपीएल मैच खेले हों। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेला हो। इससे पहले ये अवॉर्ड उसने नहीं जीता हो। प्रियांश आर्य, प्रिंस यादव भी इस अवॉर्ड को जीतने की दौड़ में हैं, लेकिन वैभव का पलड़ा ज्‍यादा भारी है। इस अवॉर्ड के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलती है।

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं। वैभव के फिलहाल 436.5 अंक हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के पेसर कगिसो रबाडा के नाम 408 अंक हैं। रबाडा दूसरे स्‍थान पर हैं, अगर आरसीबी के खिलाफ रबाडा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता तो ये अवॉर्ड भी वैभव जीत सकते हैं। इस अवॉर्ड के साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलती है।

करीब तीन करोड़ कैश मिल सकता है वैभव सूर्यवंशी को

वैभव सूर्यवंशी को इस सीजन में बतौर कॉन्‍ट्रैक्‍ट 1.10 करोड़ और प्रति मैच फीस के रूप में 7.5 लाख रुपये के साथ आईपीएल से तीसरे स्‍थान पर राजस्‍थान रॉयल्‍स को मिलने वाले 7 करोड़ में से भी कुछ हिस्‍सा मिलेगा। इन सबको मिलाकर उन्‍हें करीब 3 करोड़ के आसपास कैश मिल सकता है। इनके अलावा अन्‍य गिफ्ट और प्राइज अलग हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें