# क्रिकेट

Purple Cap IPL 2026: कगिसो रबाडा ने दूसरी बार जीती पर्पल कैप, मात्र एक विकेट से इतिहास रचने से चूके भुवनेश्वर कुमार

रबाडा ने इस सीजन 17 मैचों में 29 विकेट झटके और पर्पल कैप अपने नाम कर ली। रबाडा ने 21.34 की औसत और 9.69 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। यह उनकी दूसरी पर्पल कैप है।

2 min read
विकेट लेने के बाद गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Photo: IANS)

Kagiso Rabada, Purple Cap Winner, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फ़ाइनल मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने तीन ओवर में 44 रन देकर एक विकेट झटका।

रबाडा ने जीती पर्पल कैप

पूरे सीजन में शानदार गेंदबाजी करने वाले रबाडा का फाइनल प्रदर्शन मामूली रहा, लेकिन इसी एक विकेट ने उन्हें आईपीएल 2026 का सबसे सफल गेंदबाज बना दिया। उन्होंने इस सीजन 17 मैचों में 29 विकेट झटके और पर्पल कैप अपने नाम कर ली। रबाडा ने 21.34 की औसत और 9.69 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। यह उनकी दूसरी पर्पल कैप है। इससे पहले वे साल 2020 में भी यह सम्मान जीत चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ रबाडा आईपीएल इतिहास में दो बार पर्पल कैप जीतने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

रबाडा से पहले यह कारनामा करने वाले गेंदबाज हैं

ड्वेन ब्रावो (2013 और 2015),
भुवनेश्वर कुमार (2016 और 2017)
हर्षल पटेल (2021 और 2024)

भुवनेश्वर कुमार इतिहास रचने से चूके

पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर रहे। भुवनेश्वर ने इस सीजन 16 मैचों मे 17.89 की औसत से 28 विकेट लिए। उनकी इस सीजन इकॉनमी 7.95 की थी। अगर भुवनेश्वर फाइनल में एक विकेट और ले लेते, तो वे तीसरी बार पर्पल कैप जीतकर इतिहास रच देते। आईपीएल के इतिहास में अब तक किसी भी गेंदबाज ने तीन बार यह पुरस्कार नहीं जीता है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन दिए4 विकेट
कागिसो रबाडा1764.43882921.596260
भुवनेश्वर कुमार1663.03782817.895011
जोफ्रा आर्चर1660.03602522.365590
राशिद खान1754.23262123.674971
अंशुल कंबोज1450.23022125.245300
ईशान मलिंगा1554.23262025.355071
मोहम्मद सिराज1762.03721929.585620
रसिख सलाम डार1242.52571921.324051
कार्तिक त्यागी1451.03061827.674980
जेसन होल्डर1138.22301717.062901

फ्रेंचाइज़ी के लिहाज से पर्पल कैप जीतने में सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स रही है। सीएसएल के खिलाड़ियों ने कुल चार बार यह सम्मान हासिल किया है। ब्रावो (2013, 2015), मोहित शर्मा (2014) और इमरान ताहिर (2019) ने सीएसके की जर्सी में पर्पल कैप पर कब्जा किया। इसके बाद डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का नंबर आता है, जिनके खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप अपने नाम की है।