31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

RCB vs GT Final: गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार जीता खिताब, टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम

विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से RCB ने GT को पांच विकेट से हराते हुए दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया।

RCB IPL 2026 Champion

आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब (Photo - IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बाद टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई है।

आरसीबी की ताबड़तोड़ शुरुआत

आरसीबी को आईपीएल 2026 का चैंपियन बनने के लिए जीटी ने 156 रन का लक्ष्य दिया था। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन की साझेदारी की। अय्यर 16 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) का विकेट जल्दी-जल्दी गिरा। 62 पर 1 विकेट वाली आरसीबी ने 89 पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे

विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे। चौथे विकेट के लिए कोहली ने टिम डेविड के साथ 41 रन की अहम साझेदारी की। डेविड 17 गेंदों पर 24 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। विराट कोहली अब भी क्रीज पर मौजूद रहे। 25 गेंदों पर विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह विराट का आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था। विराट ने 42 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेलकर आरसीबी को 5 विकेट से जीत दिलाने और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 18वें वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया। कोहली के साथ जितेश शर्मा 14 गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर खिताब जीता।

गुजरात की खराब बल्लेबाजी

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (जीटी) 8 विकेट पर 155 रन बना सकी थी। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गुजरात सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस अहम मैच में फ्लॉप रहे। सुदर्शन 12 और गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। जीटी की तरफ से वाशिंगटन सुंदर एकमात्र सफल बल्लेबाज रहे। सुंदर ने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा, निशांत सिंधु 20, जोस बटलर 19, और अरशद खान 15 रन बनाकर आउट हुए।

आरसीबी गेंदबाजों ने बेहतरीन और कसी हुई गेंदबाजी की और जीटी के बल्लेबाजों को कभी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2, और क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिए थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें