# भोपाल

टि्वशा के ‘दोस्त’ के बारे में ‘पति समर्थ’ ने बताए राज ! CBI जोड़ेगी सारी कड़ियां

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सीबीआई जांच लगातार जारी है। इस केस में कई कड़ियों को जोड़ा जा रहा है....

3 min read
Twisha Sharma Death Case (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार जांचे जारी है। जल्द ही कई बड़ी जांचों की रिपोर्ट भी आने वाली है। एक और जहां टि्वशा की प्रेग्नेंसी को लेकर जांच तेज हो गई है वहीं दूसरी ओर सीबीआई मौत वाले दिन टि्वशा के ब्यूटी पार्लर जाने से लेकर घर आने और शाम की इवनिंग वॉक, खाना खाने से लेकर छत पर जाने की कड़ियां जोड़ने का काम कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर टि्वशा के ऊपर जाने और समर्थ के डेडबॉडी को नीचे लाने का वीडियो है लेकिन समर्थ के ऊपर जाने का वीडियो कहीं नहीं है।

इस मामले में सीबीआई की जांच टीम साइकेट्रिस्ट से भी राय ले रही है। वजह यह है कि ट्विशा 12 मई को दोपहर 3 बजे ब्यूटी पार्लर गई थी। उसने हेड मसाज लिया था और शाम 6:15 बजे लौटी थी। इसके बाद वह इवनिंग वॉक पर गई।छत पर जाने से पहले उसके हाथ में हेडफोन था। सीबीआई ने सीसीटीवी फुटेज भी देख लिए हैं। हालांकि इनमें ऊपर क्या हुआ, यह नजर नहीं आता। फुटेज में सिर्फ ट्विशा को सीढ़ियों से उतारते और उसे सीपीआर देते हुए देखा जा सकता है।

दोस्त के बारे में जानकारी दी

सूत्रों के मुताबिक समर्थ ने टि्वशा के दोस्त के बारे में भी सीबीआई की जांच टीम को जानकारी दी है। बता दें कि पहले भी इस मामले में कहा गया कि दोनों के बीच कोई तीसरा व्यक्ति भी था। लेकिन इस बात की कहीं पर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं टि्वशा के डिप्रेशन को लेकर भी जांच अधिकारी डॉक्टर से बात करेंगे। जिसमें पूछा जाएगा कि मरीज ने उन्हें क्या-क्या परेशानियां बताई थीं ? प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने का फैसला क्यों किया गया? क्या प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन ही ट्विशा के डिप्रेशन की असल वजह थी ? डॉक्टर के जवाबों के बाद सीबीआई ट्विशा के चैट्स, ट्विशा की मां रेखा शर्मा के बयान और समर्थ के बयानों को क्रॉस-चेक कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

फोकस टि्वशा की प्रेग्नेंसी की ओर

बता दें कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई की पूरी जांच टीम को फोकस टि्वशा की प्रेग्नेंसी की ओर है। सूत्रों के मुताबिक डिजिटल एविडेंस से यह साफ हो गया है कि समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी थी। समर्थ ने ट्विशा से पूछा था कि तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? यह किसका बच्चा है ? टि्वशा सास गिरिबाला और पति समर्थ ने बताया था कि टि्वशा प्रेग्नेंसी की खबर से परेशान थी। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत से पहले मीडिया को बताया था कि प्रेग्नेंसी बेटे और बहू के बीच का मामला है। उन्होंने यह जरूर बताया कि ट्विशा और समर्थ ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी।

CBI जल्द दायर करेगी चार्जशीट

पूरे मामले में जांच करने के बाद सीबीआई के अधिकारी दिल्ली लौट गए हैं। हालांकि अभी भी सीबाआई के एक-दो अधिकारी भोपाल में मौजूद हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सीबीआई इस मामले के लेकर जल्द चार्टशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में अधिकारी बीते कई दिनों से भोपाल में थे। उन्होंने अहम साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ पूरी घटना का क्राइम रिक्किएशन भी किया। बाद में टि्वशा से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की। इस घटना के बारे में सास गिरिबाला सिंह के घर के नौकरों से भी पूछताछ की गई।