7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 07, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, भाजपा अंतिम समय पर उतार सकती है तीसरा उम्मीदवार

MP Rajya Sabha Elections 2026: मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कीअंतिम तारीख 8 जून है और मतदान 18 जून को होना है।

MP Rajya Sabha Elections 2026

BJP May Field a Third Candidate at Last Minute for Rajya Sabha Elections 2026 (फोटो- Patrika.com)

MP Rajya Sabha Elections 2026: मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख से पहले भाजपा (BJP) खेला करने के मूड में है। दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल का नाम घोषित कर दिया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक भाजपा अंतिम समय में तीसरा उम्मीदवार भी उतार सकती है। बता दें कि, कांग्रेस (Congress) ने दिग्विजय सिंह की सीट पर मंदसौर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन को उतारा है। मीनाक्षी का नाम घोषित होने के बाद खबरे सामने आई थी कांग्रेस में कलह की स्थिति बन गई है। कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में चार विधायक शामिल नहीं हुए थे। भाजपा इसी अंतर्कलह का फायदा उठाने चाहती है। भाजपा अंतिम समय पर प्रत्याशी उतारकर सभी को चौंका सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने कीअंतिम तारीख 8 जून है और मतदान 18 जून को होना है।

सीएम ने मुस्कुराकर कहा था- तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां?

बता दें कि, शनिवार को भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल का नामांकन दाखिल करवाने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) इंदौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर मजाकिया अंदाज में ऐसा बयान दिया है जिसने सियासत को गरमा दिया था। सीएम से जब मीडिया ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा के द्वारा प्रत्याशी उतारने का सवाल पूछा तो सीएम ने मुस्कुराते हुए मजाकिया लहजे में जवाब दिया- 'तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां'? सीएम ने कहा कि भाजपा को अपने विधायकों और संगठन की ताकत पर पूरा भरोसा है। हम राज्यसभा चुनाव में किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं, पार्टी का गणित पूरी तरह से मजबूत है और हमें किसी भी तरह की कोई चिंता नहीं है।

कैलाश के बड़े बोल, कहा- तीसरी सीट भी जिताएंगे

राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के बाद अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दावा किया था कि पार्टी अगर तीसरा उम्मीदवार देगी तो उसे भी जिता लेंगे। इंदौर में भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन के दौरान मंत्री ने ये बात बोली थी। उन्होंने पार्टी का आभार जताते हुए कहा, पार्टी ने बड़े नेताओं को टिकट दिया है। दोनों हमेशा पर्दे के पीछे रहते हुए काम करते रहे हैं। ये मप्र के लिए सौभाग्य है कि दिल्ली के बड़े नेता को यहां से टिकट मिला है। उन्होंने कहा, ये दोनों सीटें तो हम जीतेंगे ही।

कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से 4 विधायक गायब

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में आयोजित बैठक में पार्टी के 4 विधायक गायब रहे। इनमें पूर्व सीएम व विधायक कमलनाथ के अलावा, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक योगेंद्र सिंह बाबा और विधायक वीर सिंह भूरिया भी बैठक में अनुपस्थित रहे। इस पर पार्टी के नेताओं ने सफाई देते हुए कहा कि तीन विधायकों के बैठक में शामिल नहीं हो पाने की अलग अलग वजहें बताई गईं जबकि पूर्व सीएम कमलनाथ बैठक से ऑनलाइन जुड़ गए थे। इस बैठक में उम्मीदवार मिनाक्षी नटराजन के समर्थन में विधायकों से हस्ताक्षर कराए गए थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें