# भोपाल

MP में ताबड़तोड़ तबादले, 8 IPS समेत 74 पुलिस अधिकारी इधर से उधर

MP Police Transfer List: ग्रह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में 8 IPS अफसरों सहित 74 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

2 min read
8 ips 74 SPS officers transferred in mp (फोटो- Patrika.com)

MP Police Transfer List: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर से पुलिस विभाग में कई बड़े अधिकारियों के तबादले किए हैं। शुक्रवार शाम को सरकार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर किया गया। ग्रह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में 8 IPS अफसरों सहित 74 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन तबादलों का असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सतना सहित प्रदेश के करीब 30 जिलों पर पड़ा है। अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।

तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चित नाम IPS दम्पति अनु बेनीवाल और आयुष जाखड़ का रहा। दोनों अफसरों को शिवपुरी से एएसपी के पद पर जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य सरकार प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस तंत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इन आठ IPS अफसरों के हुए तबादले

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ग्वालियर अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर

लांजी (बालाघाट) में एसडीओपी ओमप्रकाश को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर नगर पुलिस

बैहर (बालाघाट) के एसडीओपी करणदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन

करैरा (शिवपुरी) के एसडीओपी आयुष जाखड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर

सिंगरौली के एसडीओपी गौरव पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतना

नरसिंहगढ़ (राजगढ़) की एसडीओपी मिनी शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2 भोपाल नगर पुलिस

सबलगढ़ (मुरैना) के एसडीओपी राज कृष्णा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण)

नगर पुलिस अधीक्षक धार के पद पर पदस्थ सुजावल जग्गा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर

राजगढ़ एसडीओपी को मिला प्रमोशन

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में पदस्थ एसडीओपी मिनी शुक्ला को प्रमोट कर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) भोपाल नगरीय पुलिस बनाया गया है। मिनी शुक्ला का विवाह पिछले वर्ष आईएएस अधिकारी सुमित पांडेय से हुआ था। सुमित पांडेय वर्तमान में भोपाल में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। नई पोस्टिंग के बाद दोनों अधिकारी अब भोपाल में साथ सेवाएं देंगे।

66 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 66 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इन्हें विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस इकाइयों में एसपी और उप सेनानी के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस पूरी सूची में विंध्य क्षेत्र से सबसे प्रमुख नाम आरती सिंह महाजन (SPS 2008 बैच) का है। रीवा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर लंबे समय से अपनी सशक्त सेवाएं दे रहीं। आरती सिंह महाजन का तबादला अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी. (पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज), इंदौर के पद पर कर दिया गया है।

इस फाइल में देखे पूरी सूची