# धर्म/ज्योतिष

Ketu Gochar 2025: केतु गोचर से इस राशि को होगा फायदा, जानें असर

Ketu Gochar 2025 Effect: पिछले दिनों छाया ग्रह केतु ने गोचर किया है, जहां कई लोग इससे होने वाली परेशानियों से डरे हुए हैं। वहीं कुछ लोगों को इससे फायदा हो सकता है। आइये जानते हैं किसे होने वाला है लाभ

2 min read
Ketu Gochar 2025 Effect: केतु गोचर 2025

Ketu Gochar 2025 Effect: छाया ग्रह केतु का राशि परिवर्तन बीते दिन हुआ है। प्रयागराज के ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय की मानें तो इसका मिथुन राशि के लोगों को फायदा होने वाला है। आइये जानते हैं क्या होने वाला है असर

मिथुन राशि (Ketu Gochar Effect On Mithun Rashi)

आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार केतु गोचर 2025 मिथुन राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसी स्थिति में मिथुन राशि वालों के साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। इस समय मिथुन राशि वाले हर काम को ईमानदारी और मेहनत से करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। दोस्त, रिश्तेदार, भाई-बहनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय मिथुन राशि वालों के मन में अच्छे विचार आएंगे।


कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और सहकर्मी आपको सहयोग देंगे। हालांकि इस दौरान भाई-बहनों को कुछ शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए उनकी मदद करनी चाहिए। केतु गोचर 2025 के प्रभाव से कोई संपत्ति खरीदने में सफल हो सकते हैं। आप व्यापार से संबंधित जोखिम भी उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

केतु गोचर 2025 का देश दुनिया को लाभ

आचार्य वार्ष्णेय की मानें तो केतु का सिंह राशि में गोचर अध्ययन के लिए विदेश यात्रा करने का अच्छा समय है। इस समय छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, छात्र क्रिएटिव चीजों में रुचि दिखाएंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ सकता है, कुछ लोग अध्यात्म से पैसे भी कमा सकते हैं, इसके जरिये धोखाधड़ी के मामले भी बड़ सकते हैं।

विदेशों में कुछ लोगों को आर्थिक मौके मिल सकते हैं। इस गोचर के प्रभाव से लोग समाज के प्रति ज्यादा जागरूक होंगे। ज्योतिष, वास्तु या हीलिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, उन्हें नए मौके मिल सकते हैं और वे सफलता पा सकते हैं।


केतु का सिंह राशि में गोचर शेयर बाजार पर डालेगा असर

केतु का गोचर शेयर बाजार को भी प्रभावित करेगा। इस समय सार्वजनिक क्षेत्र, सीमेंट उद्योग, ऊनी मिल, लोहा, इस्पात और आवास सभी में वृद्धि देखी जा सकती है। दवा, मोटर वाहन, ट्रैक्टर, उर्वरक और बीमा उद्योग के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, परिवहन, कपास मिलें, फिल्म, मुद्रण और अन्य उद्योग सभी का विस्तार होगा। कानूनी और चिकित्सा क्षेत्र भी समृद्ध होगा।