
Ambikapur Congressmen (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) (SIR politics) प्रक्रिया के दौरान वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ऑनलाइन फार्म-7 भरकर एक वर्ग विशेष के मतदाताओं को मृत या अन्यत्र स्थानांतरित बताकर उनके नाम विलोपित करने की सिफारिश की गई है।
कांग्रेस की ओर से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि शहर में अब तक ऐसे 1 हजार 143 मतदाताओं को चिन्हित किया गया है, जिनके नाम नियम विरुद्ध तरीके से काटने की कोशिश की गई। कांग्रेस (SIR politics) का दावा है कि पूरे जिले में यह संख्या कई हजार हो सकती है।
शिकायत में भाजपा से जुड़े कुछ लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि अलग-अलग पोलिंग बूथों के मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन फार्म-7 भरे गए। कांग्रेस का कहना है कि निर्वाचन नियमों के अनुसार शिकायतकर्ता उसी मतदान केंद्र का मतदाता (SIR politics) होना चाहिए, जबकि 99 प्रतिशत मामलों में यह शर्त पूरी नहीं हुई।
कांग्रेस का यह भी आरोप है कि जिन मतदाताओं के नाम हटाने (SIR politics) की अनुशंसा की गई है, उनमें भाजपा के निर्वाचित पार्षद, पूर्व पार्षद तथा बीएलओ और अन्य शासकीय कार्यालयों में जिम्मेदार पदों पर कार्यरत लोग भी शामिल हैं, जो अभी भी संबंधित वार्ड में निवासरत हैं।
शिकायत (SIR politics) आवेदन देने गए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, आशीष वर्मा, पार्षद हसन खान, मेराज रंगरेज, शुभम जायसवाल, जीवन यादव, जमील खान, शानू मुखर्जी, अमित सिन्हा, अविनाश कुमार, अंशु सिंह, मिथुन सिंह सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।
इस मामले को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं निर्वाचन अधिकारी की ओर से शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाए जाने की बात कही जा रही है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की है कि नियम विरुद्ध भरे गए सभी फार्म.7 को तत्काल निरस्त किया जाए। पूरे मामले (SIR politics) की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में केवल नियमानुसार प्राप्त आवेदनों को ही स्वीकार करने के निर्देश जारी किए जाएं।
साथ ही वैध मतदाताओं के नाम अनावश्यक रूप से हटाए जाने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। कांग्रेस पार्टी गलत जानकारी के साथ नियम विरुद्ध फार्म-7 भरने वालों पर विभिन्न संबंधित थानों में एफआईआर कराएगी।
Published on:
11 Feb 2026 08:33 pm
