17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SDM beaten and death case: एसडीएम और उनके गुर्गों की पिटाई से ग्रामीण की मौत मामला: कुसमी बंद का ऐलान, प्रशासन-पुलिस मुस्तैद

SDM beaten and death case: बाक्साइट के अवैध खदान से खुदाई के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ी थी गाड़ी, सरकारी गाड़ी से आए थे एसडीएम, जबकि थार से पहुंचे थे अन्य 3 लोग, 3 ग्रामीणों को बेदम पीटा, एक की हो गई थी मौत

2 min read
Google source verification
CG News: सरकारी गाड़ी में आए अफसरों ने बरसाए डंडे, एक की मौत,एसडीएम भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसपुर में रविवार की रात सरकारी गाड़ी से पहुंचे कुसमी एसडीएम और थार सवार युवकों ने 3 ग्रामीणों की डंडे से बेरहमी से पिटाई (SDM beaten and death case) की थी। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। मामला बाक्साइट खनन में लगे एक गाड़ी को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद उपजा। मंगलवार को कुसमी बंद का ऐलान किया गया है। किसी भी अनहोनी से निपटने प्रशासन व पुलिस बल तैनात है। वहीं मृतक रामनरेश राम का पीएम पश्चात अंतिम संस्कार किया गया।

पिटाई से ग्रामीण की मौत के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। एसडीएम पर यह आरोप लगे कि बाक्साइट तस्करों को संरक्षण देने उनके द्वारा ऐसा कृत्य किया गया।

ग्रामीण की मौत (SDM beaten and death case) के बाद सोमवार को 4 घंटे तक कुसमी में प्रदर्शन चला। अंतत: पुलिस ने कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ विक्की सिंह, सुदीप यादव व मंजीत यादव के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

मामले की जांच जारी है। इस मामले (SDM beaten and death case) में जहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रशासन व सत्ता पक्ष के लोगों पर बाक्साइट तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

SDM beaten and death case: ये था मामला

कथित बॉक्साइट चोरी की सूचना पर छत्तीसगढ़ शासन की गाड़ी से पहुंचे कुसमी एसडीएम करुण डहरिया और उनके साथ मौजूद भाजपा युवा नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ विक्की समेत अन्य लोगों ने 3 ग्रामीणों पर बेहरमी से डंडे बरसाए। इसमें ग्रामीण राम नरेश राम की मौत (SDM beaten and death case) हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 8 बजे छत्तीसगढ़ शासन, एसडीएम (SDM beaten and death case) लिखी बोलेरो और एक काली थार गांव में पहुंची। आरोप है कि अधिकारी और उनके साथ आए लोग सीधे घरों में घुस गए और भोला के बारे में पूछताछ करने लगे। उपसरपंच गीता देवी ने बताया कि उनके घर में सिर्फ महिलाएं और लड़कियां थीं, इसके बावजूद पुरुष अधिकारी हथियारों के साथ अंदर घुसे और तलाशी ली।

खेत से लौटते समय पीटा

आरोपियों की पिटाई (SDM beaten and death case) में घायल अजीत राम और आकाश ने बताया कि वे गेहूं खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें एसडीएम समेत अन्य ने रोक लिया और रॉड और डंडे से पीटा।

पिटाई इतनी बेरहमी से की गई थी कि रामनरेश बेहोश हो गया। बाद में भोला को खोजने के नाम पर रास्ते में कई बार गाड़ी रोकी गई। जबकि तीनों गाड़ी में घायल अवस्था में थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो रामनरेश ने दम तोड़ दिया।