17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anganwadi Recruitment 2026: महिलाओं के लिए रोजगार अवसर! आंगनबाड़ी में निकली वैकेंसी, 2 मार्च तक करें आवेदन

Anganwadi Recruitment 2026: अंबिकापुर जिले में आंगनबाड़ी में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती निकाली गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
आंगनबाड़ी में निकली वैकेंसी, 2 मार्च तक करें आवेदन(photo-AI)

आंगनबाड़ी में निकली वैकेंसी, 2 मार्च तक करें आवेदन(photo-AI)

Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आंगनबाड़ी में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी (आईसीडीएस) अंबिकापुर (शहरी) ने जानकारी दी कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 स्थित तकिया रोड, केदारपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के 01 पद पर खुली भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

Anganwadi Recruitment 2026: केवल महिला अभ्यर्थी कर सकेंगी आवेदन

इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन की पात्र होंगी। आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय पर जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकृत डाक के माध्यम से भी आवेदन भेजे जा सकते हैं।

सूचना पटल पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत शर्तें, पात्रता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक अहर्ताएं परियोजना कार्यालय एवं Ambikapur Municipal Corporation के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी नियमों और शर्तों का भली-भांति अवलोकन कर लें। स्थानीय स्तर पर निकली इस भर्ती से क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने समयसीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग