2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम: तीन दिन तक रहेगा कोहरे का असर, मावठ की भी उम्मीद

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अलवर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

file photo (patrika)

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अलवर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, जिलेभर में बादल छाए रहने के आसार हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिसका असर आगामी दिनों में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

बारिश और बढ़ी हुई नमी को रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मावठ होने से गेहूं की बढ़वार बेहतर होती है और सिंचाई की जरूरत भी कुछ हद तक कम हो जाती है। इसके अलावा चना, सरसों और जौ की फसलों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात और सुबह के समय ओस अधिक पड़ने की संभावना है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर जिले में मौसम का यह बदला मिजाज किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जबकि आमजन को ठंड और कोहरे से बचाव करना होगा।

Story Loader