30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 02, 2024

ईंधन में लगी आग, चार सौ मीटर के दायरे में फैली

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला

कठूमर कस्बे के लक्ष्मणगढ़ रोड पर बुधवार दोपहर ईंधन में विकराल आग लग गई और देखते ही देखते चार सौ मीटर के दायरे में रखा ईधन राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
सूचना पर कठूमर थाना प्रभारी संजय शर्मा, तहसीलदार आरके यादव मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल भी पहुंची, लेकिन तब तक ईंधन राख हो गया। आग से एक बरगद का पेड़ सहित आधा दर्जन अन्य पेड़ भी जल गए। पास में ही पेट्रोल पंप था, गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंच पाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार कोई जलती हुई बीडीनुमा वस्तु सरसों की फसल के डंठलों पर फेंक गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करने लगी और दोपहर में चल रही तेज हवा ने स्थिति को ओर भयावह कर दिया।
सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौधरी आदि ने बोङ्क्षरग चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया और ईंधन के मालिक कोली समाज के लोग भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। चार सौ मीटर के दायरे में ईंधन राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची और आग को ठंडा करने का काम किया। आग इतनी भयानक थी कि एक किमी दूर से इसकी लपटें दिखाई दे रही थी।
कचरे के ढेर में लगी आग
बानसूर कस्बे के समीप रामनगर गांव में अज्ञात कारणों के चलते कचरे के ढेर में आग लग गई। आग कचरे से फैलती हुई काफी दूरी तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बानसूर नगर पालिका के दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाय। दमकलकर्मी रमेश चंद्र ने बताया कि रामनगर गांव में कचरे के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। हवा के साथ आग काफी दूर तक फैल गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें