30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, May 30, 2026

Alwar News: पति-पत्नी की 3 बच्चों के सामने मौत, मोटर बंद करते समय महिला को लगा करंट, बचाने पहुंचे पति की भी गई जान

अलवर जिले में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामेश्वरी खेत पर बोरवेल की मोटर बंद करने गई थी। बारिश के कारण खेत में नमी बनी हुई थी, इसी दौरान स्टार्टर को छूते ही उसे करंट लग गया। पत्नी को करंट लगते देख महेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

22,000 smart electricity meters will be installed on eight feeders in the city, people fear high bills.

प्रतीकात्मक तस्वीर

रामगढ़ (अलवर)। बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बेरेबास गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार महेंद्र जाटव (42) की पत्नी रामेश्वरी (38) खेत पर बोरवेल की मोटर बंद करने गई थी। बारिश के कारण खेत में नमी बनी हुई थी, इसी दौरान स्टार्टर को छूते ही उसे करंट लग गया। पत्नी को करंट लगते देख महेंद्र उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

बच्चों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

दोनों की चीख सुनकर पास ही मौजूद उनके बच्चे (तीन बेटियां व एक बेटा) घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अलवर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। बाद में शव को वापस रामगढ़ अस्पताल लाया गया।

खेत पर ही झोपड़ी में रहता था महेंद्र

परिजनों के अनुसार महेंद्र अपने माता-पिता और भाई से अलग खेत पर ही झोपड़ी बनाकर पत्नी और चार बच्चों के साथ रहकर खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर बगड़ तिराया थाना से एएसआई रविंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को रामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधन एक अन्य हादसे में गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ ईद मनाने ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार चिकानी के पंजाबी का बास निवासी अनीश पुत्र जस्सू खान अपनी पत्नी शाइस्ता के साथ बाइक से सीकरी स्थित नकचा का बास में अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सहजपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अनीश ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी शाइस्ता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार अनीश ट्रक चालक था और उसी की आय से परिवार का गुजारा चलता था।

मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें