1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज के दोहरे नियम: बस सारथी को 24 हजार वेतन और प्रति किमी रेवेन्यू का कोई लक्ष्य नहीं

राजस्थान रोडवेज के दोहरे नियम बस एजेंट्स को भारी पड़ रहे हैं। इन एजेंट्स को बस सारथी के मुकाबले न केवल 11 हजार रुपए कम वेतन मिल रहा है, बल्कि रेवेन्यू का भी लक्ष्य देने से इन पर दोहरी मार पड़ रही है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Jun 04, 2025

बस एजेंट को महज 14 हजार वेतन और प्रति किमी देने पड़ते हैं 35 रुपए

अलवर.

राजस्थान रोडवेज के दोहरे नियम बस एजेंट्स को भारी पड़ रहे हैं। इन एजेंट्स को बस सारथी के मुकाबले न केवल 11 हजार रुपए कम वेतन मिल रहा है, बल्कि रेवेन्यू का भी लक्ष्य देने से इन पर दोहरी मार पड़ रही है।

दरअसल, रोडवेज प्रशासन ने तय किया था कि कलक्टर के जरिए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को बस सारथी बनाया जाएगा। पूरे प्रदेशभर में 1400 से ज्यादा बस सारथी की वेकेंसी निकालकर भर्ती की गई। इन बस सारथियाें को रोडवेज प्रशासन की ओर से 24 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है। यही नहीं इन पर प्रति किमी कमाई के लक्ष्य का भी बोझ नहीं डाला गया है। ऐसे में बस एजेंट खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। रोडवेज प्रशासन इन एजेंट्स को केवल 13 हजार रुपए महीना वेतन दे रहा है और 35 रुपए प्रति किमी के राजस्व का भी लक्ष्य भी दे रखा है। रोडवेज प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बस एजेंट्स को इससे कम का लक्ष्य नहीं दिया जाएगा।

स्थायी परिचालकों का भी लक्ष्य

रोडवेज के खुद के परिचालकाें को भी 33 रुपए प्रति किमी के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है। इस स्लिपर बस का लक्ष्य 38 रुपए प्रति किमी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को लक्ष्य क्यों नहीं दिया गया? इसे लेकर अंदरखाने रोडवेज कर्मचारी संगठन एमडी तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं।

रूट बदल दिया जाता है

जो परिचालक तय लक्ष्य के अनुसार राजस्व नहीं देता है तो उसका रूट बदल देते हैं। उसकी गाड़ी की जांच की जाती है। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो चार्जशीट भी दी जाती है। दिवाली, शादियों के सीजन में लक्ष्य ज्यादा रहता है, जबकि श्राद्ध और नवरात्र के दौरान यह कम रहता है।

--

सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि समान काम करने वालों को समान वेतन दिया जाए, लेकिन रोडवेज के बस सारथी और बस एजेंट्स के वेतन में भारी अंतर है। इस अंतर को खत्म किया जाना चाहिए।

मुन्ना लाल शर्मा, संरक्षक, राजस्थान परिवहन संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन

Story Loader