अलवर, Jun 01, 2026

representative picture (AI)
केमिकल मुक्त और शुद्ध फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करने जा रही है। राज्य सरकार की विशेष योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए उन प्रगतिशील किसानों का चयन किया जाएगा, जो पूरी तरह से जैविक खेती (Organic Farming) पर निर्भर हैं और बाजार में गुणवत्तायुक्त फसलें पहुंचा रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस योजना का मुख्य उद्देश्य परंपरागत और पर्यावरण के अनुकूल खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है। राज्य स्तर पर चुने जाने वाले हर किसान को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। हालांकि, विभाग ने साफ किया है कि जिन किसानों को पहले इस योजना के तहत राज्य स्तर पर पुरस्कार मिल चुका है, वे इस साल आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
अगर आप भी एक जैविक किसान हैं और सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है। योजना से जुड़े किसी भी तरह के शंका समाधान, नियम या फॉर्म प्राप्त करने के लिए अलवर के किसान 'कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, अलवर' में जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं। सरकार की इस पहल से किसानों को काफी लाभ मिलेगा और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
Published on: 01 Jun 2026 04:34 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।